• Sun. Feb 15th, 2026

रांची की NRI महिला से 29.94 लाख की साइबर ठगी, पुलिस ने ठग को दिल्ली से किया गिरफ्तार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 31, 2024

 

*रांची :* झारखंड सीआईडी के अधीन संचालित साइबर पुलिस ने रांची की एनआरआई महिला से 29 लाख 94 हजार की साइबर ठगी में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित रवि शंकर द्विवेदी नई दिल्ली के छावला का रहने वाला है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी के रुपयों में से 9 लाख 36 हजार रुपये फ्रीज करवा दिया है।

गिरफ्तार आरोपितों के स्वीकारोक्ति बयान व अनुसंधान में पता चला कि चीन में आपरेट करने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों के गिरोह के लिए काम करने वाले भारत में साइबर अपराधी सक्रिय हैं। ये अलग-अलग बैंकों के कारपोरेट इंटरनेट बैंकिंग खाता खोलकर इस प्रकार के इंवेस्टमेंट स्कैम करवाते हैं।

*नौ मार्च को पीड़िता ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी*

साइबर अपराध थाने में पीड़िता ने नौ मार्च 2024 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि वह लंदन में रहती है और कुछ दिनों के लिए रांची आई थी।
पीड़िता के अनुसार, साइबर अपराधियों ने उससे वॉट्सऐप के माध्यम से संपर्क किया, जिसमें इंस्टाग्राम पर वीडियो लाइक कर स्क्रीन शाट भेजने का पार्ट टाइम जॉब ऑफर किया गया। इन्हें हर टास्क के पैसे दिए जाते थे। कुछ के पैसे देकर अपराधियों ने इन्हें विश्वास में लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *