• Tue. Feb 17th, 2026

प० बंगाल कुल्टी,सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी टाउनशिप एरिया के केकेसी मैदान में आयोजित किक्रेट टूर्नामेंट ।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 31, 2024

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी, सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी टाउनशिप एरिया के केकेसी मैदान में आयोजित किक्रेट टूर्नामेंट में रविवार की शाम को खेल गये फाइनल मैच में ए टीम ने सी टीम को 38 रन से हराकर शील्ड पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम को कुल्टी थाना के एएसआई दीपेन्द्र चक्रवर्ती ने पुरस्कार देकर सममानित किया।
इस संबंध में केकेसी मैदान के कोच मानष मित्रा ने बताया कि टूर्नामेंट में चार टीम ने हिस्सा लिया था। जहा फाइनल में विजेता टीम ने 141 रन बनाया वहीं उपविजेता टीम ने 103 रन बनाया। इस प्रकार,38 रन से ए टीम विजेता रही। मैन ऑफ मैच अबीर चौधरी रहे वहीं मैन ऑफ सीरिज एकराम शफीक रहे।
इस मौके पर कप्तान आदित्य नोनिया, विरोधी टीम के आदित्य प्रसाद के अलावा केकेसी के अध्यक्ष अरुप मजुमदार, प्रियंका कौर समते बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *