
केंदुआ करकेंद के नगर अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान उपाध्यक्ष अनु पासवान के नेतृत्व में धनबाद लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह केंदुआ करकेंद नगर के विभिन्न स्थानो में नुक्कड़ सभा एवं जनसंपर्क किए जो इस प्रकार है खैरा ,बीच बलिहारी ,उरांव पट्टी, साउथ बलिहारी, 10/12 पीट, केंदुआ बाजार होते हुए केंदुआ 4नंबर इत्यादि
क्षेत्रों में धुआंधार जनसंपर्क कर लोगो से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की वहीं जन संपर्क के दौरान खैरा मे जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज जनता बेरोजगारी और महंगाई की मार से त्राहिमाम है मगर केंद्र की भाजपा सरकार को इसकी तनिक भी चिंता नही है।. जनता अब भारतीय जनता पार्टी के जुमलेबाजी नीतियों को समझ चुकी है।और इस लोकसभा चुनाव में उन्हें मुहतोड़ जवाब देने का काम करेगी। ,उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार 70 सालों में विकास का कार्य किया है. लोगों को रोजगार से जोड़ा हैlउन्होंने लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि आगामी 25 तारीख को आप अपनाबहुमूल्य वोट देने मतदान केंद्र पर अवश्य जाएंlऔर एक साफ छवि के प्रत्याशी को चुने जो आपके सुख-दुख में हमेशा काम आवे मौके पर लक्षमन तिवारी, बिजय पासवान, नरायण पासवान, कल्लू मियां, सरफराज अहमद,छोटू मालाकार,राहुल पासवान,संदीप ठाकुर,रंजीत यादव,अनिल पासवान,रंजीत पासवान,सागर पासवान,वकील पासवान, आदि सैकड़ो की तादात में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
