
आदित्यपुर। विद्या और कला की देवी माँ सरस्वती की आराधना का पावन पर्व बसंत पंचमी जी जी एस पी आई कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के तत्वावधान में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

आदित्यपुर, गम्हरिया, जुगसलाई और मानगो केंद्रों के संयुक्त आयोजन में आदित्यपुर स्थित मुख्य परिसर में भव्य सामूहिक पूजा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं मंत्रोच्चारण के साथ हुई। इसके बाद सामूहिक पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उपस्थित अतिथियों और छात्रों के बीच भोग का वितरण किया गया।
इस अवसर पर छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। पारंपरिक नृत्य एवं मधुर गीतों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो केंद्रीय सदस्य गणेश महाली, गणेश चौधरी, भुगलु सोरेन, पवित्र बर्मन एवं पूर्व पार्षद सुधीर उपस्थित रहे।
अतिथियों ने छात्रों को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए तकनीकी ज्ञान के साथ अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया। संस्थान के निदेशक गुरप्रीत सिंह सेहरा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य चारों केंद्रों के छात्रों को एक मंच पर लाना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना था। उन्होंने बताया कि लगभग 800 से 900 छात्रों की सहभागिता से यह आयोजन सफल रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक सुखपाल कौर, मंजीत सर, बिक्रम सर, प्रिया, प्रियम, अंकिता, रौशन सर, मुस्कान एवं आलोक का विशेष योगदान रहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
