• Wed. Apr 15th, 2026

Adityapur : शेर पंजाब चौक पर श्रद्धा से मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jan 23, 2026
crescent ad

आदित्यपुर। आदित्यपुर शेर पंजाब चौक पर महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सह मेयर प्रत्याशी भुगलू सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन देशभक्ति, त्याग और साहस की अनुपम मिसाल है।

युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

इस मौके पर शेख हुसैन, बाबू तिवारी, अमित सिन्हा, बोगवासी समाज से पी. के. नंदी, गुरमीत सिंह, दीपक कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने नेताजी के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *