
*धनबाद :* धनसार थाना क्षेत्र के माउंट ब्रेसिया पब्लिक स्कूल में एक दर्जन से अधिक बच्चे हुई बेहोश, सभी बच्चे को स्मार्ट क्लास में किया गया शिफ्ट। सूत्रों की माने तो दो 2:30 बजे लगभग 8 और 9 क्लास के बच्चे अचानक से बेहोश होने लगे धीरे धीरे बच्चे की संख्या दर्जन से अधिक हो गए इसके बाद स्कूल के प्राचार्य उस क्लास के सभी बच्चे को बाहर निकालें तथा दर्जन से अधिक बच्चे को स्मार्ट क्लास में शिफ्ट कर उनके गार्जियन को सूचित किया गया।

जिसके बाद गार्जियन स्कूल पहुंचकर अपने बच्चे को अपने साथ स्थानीय नर्सिंग होम ले गया जहां उनका इलाज जारी है।

*ऑक्सीजन की कमी से बच्चें हुए बेहोश..*
बताया जा रहा है कि उस क्लास में ऑक्सीजन की कमी के वजह से बच्चे बेहोश हो गए थे। इसके बाद पूरे उस क्षेत्र में हड़कंप सी मच गई और आनन-फानन में माउंट ब्रेसिया पब्लिक स्कूल को छुट्टी कर दी गई। सभी बच्चे अपने-अपने घर को चले गए तथा बाकी बेहोश बच्चे उनके गार्जियन के इंतजार में वही रुका रहा। जिसके बाद बच्चे के गार्जियन पहुंचकर 5 बच्चे को पाटलिपुत्र नर्सिंग होम तथा 3 बच्चे को शक्ति नर्सिंग होम में इलाज जारी है।
*बाकी अन्य बच्चे की जानकारी प्राप्त नहीं हो पाए।*
बेहोश बच्चे के परिजन ने मीडिया को बताया कि जिस तरह से माउंट ब्रेसिया क्लास में एक ही सेक्शन में सैंकड़ो से अधिक बच्चे को बैठाया जाता है तथा किसी तरह की कोई सुविधा भी उपलब्ध नहीं है जैसे पंखा अन्य सामान पूरी तरह से बंद है। बच्चे को पूरी तरह से ठूंस ठूंस कर पढ़ाया जाता है। और फीस के नाम पर अधिक पैसा भी लेता है। लेकिन सुविधा कुछ भी नही है।
*बच्चों ने बताई अपनी परेशानी..*
कुछ बच्चे के गार्जियन नाम नहीं छापने और कैमरा में नहीं आने का गुज़ारिश कर मीडिया से कहां की और कई गार्जियन स्कूल के बाहर तीखा विरोध भी जता रहे हैं कुछ गार्जियन का कहना है कि जिस तरह से स्कूल में सुविधा होनी चाहिए थी वह सुविधा पूरी तरह से वंचित है।
*स्कूल प्राचार्य ने दी जानकारी*
वही माउंट ब्रेसिया पब्लिक स्कूल के प्राचार्य गुहा ने दूरभाष पर मीडिया को बताया कि 8 से 10 बच्चे बेहोश हुई है तथा उनकी गार्जियन को सूचित कर उनके हवाले और सुपुर्द कर दिया गया है जबकि एक पेरेंट्स से बात भी हुई है तो वह अपने बच्चे को स्थानीय नर्सिंग होम में इलाज करवा रहे हैं और उन्होंने बताया कि बच्चे की बेहोशी की वजह मौसम की वजह से ही है या फिर किसी तरह का गैस रिसाव हवा में आ जाने से हो सकते हैं कि बच्चे बेहोश हुई हो इस वजह से सभी बच्चे को तत्काल प्रभाव से छुट्टी कर दी गई है और स्कूल प्रबंधन की ओर से हम सब जांच में जुटे हुए हैं कि आखिर में इस तरह की घटना कैसे और क्यों हुई।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
