
रांची :-झारखंड में सभी 49 नगर निकायों के चुनाव एक साथ कराए जाने का रास्ता साफ हो गया है. पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार वर्ष 2023 में 13 नगर निकायों के चुनाव कराए जाने थे, लेकिन अब बाकी 36 नगर निकायों को भी उनके निर्धारित कार्यकाल के पूर्व भंग कर एक साथ चुनाव कराए जाएंगे.राज्य सरकार के कैबिनेट ने नगर विकास विभाग की ओर से तैयार किए गए इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. सरकार ने यह भी तय किया है कि ये चुनाव ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation) के बगैर कराए जाएंगे. इसके लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्पेशल लीव अपील में राहुल रमेश बनाम महाराष्ट्र राज्य एवं अन्य के मामले में पारित न्यायादेश को आधार बनाया है

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
