
एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, झारखंड के धनबाद जिले में थाना के मालखाना में रखे 10 किलो भांग और 9 किलो गंजा को चुहे ने चट कर गया।

दरअसल, राजगंज थाना के मालखाने में रखे 10 किलो भांग और 9 किलो गांजा चूहों ने खा लिया है। ये खुलासा खुद कांड के अनुसंधानकर्ता ने कोर्ट के समक्ष किया है।

उक्त भांग-गांजा को दिसंबर 2018 में जब्त किया गया था और राजगंज के एक व्यक्ति एवं उनके बेटे को नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। चूंकि, अदालत में आईओ की गवाही के साथ उक्त जब्त भांग-गांजा को प्रदर्श के तौर पर दिखाना था, लेकिन कोर्ट के निर्देश के बाद भी आईओ ऐसा नहीं कर सके। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा की अदालत में इस मामले की गवाही चल रही थी। मुकदमे के अनुसंधानक जयप्रकाश प्रसाद ने अदालत को उक्त जनकारी दी।
शनिवार को गवाही के लिए अनुसंधानकर्ता जयप्रकाश प्रसाद उपस्थित तो हुए, परंतु अपने साथ जब्त भांग व गांजा लेकर नहीं आए। लोक अभियोजक अवधेश कुमार ने थाना प्रभारी के आवेदन का हवाला देते हुए अदालत को बताया कि आवेदन में कहा गया है कि मालखाना में रखा गया जब्त 10 किलो भांग व 9 किलो गांजा को चूहों ने नष्ट कर दिया है। इस संबंध में राजगंज थाना में एक सनहा भी दर्ज कर लिया गया है।
विदित हो कि 14 दिसंबर 2018 को राजगंज थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। प्राथमिकी में पुलिस ने कहा था कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यवसायी यहां गांजा व भांग की तस्करी कर रह था। उसके यहां छापेमारी कर भांग तथा गंजा बरामद किया गया था। पुलिस ने इस संबंध में उस व्यवसायी एवं उसके पुत्र को गिरफ्तार किया था।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
