
संवाददाता –नरेश विश्वकर्मा (निरसा )
मैथन । भाकपा माले के केंद्रीय नेता सह एक्टू के पूर्व महासचिव काॅमरेड स्वप्न मखर्जी के पुण्यतिथि के अवसर पर माले व सीएमडब्लुयू की ओर से 6 सितम्बर को निरसा के सेन्ट्रलपुल कार्यालय में संकल्प दिवस मनाई गई। सबसे पहले उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर दो मिनट मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

वक्ताओं ने कहा कि काॅमरेड स्वप्न मखर्जी भाकपा माले के केंद्रीय नेता व एक्टू के पूर्व महासचिव थे।आईपीएफ के संस्थापक नेताओ में से एक थे। वे सुखी जीवन व अच्छी नौकरी को त्याग कर भाकपा माले जैसी पार्टी के संघर्षरत जीवन को पसंद किया था और आजीवन कम्युनिस्ट आंदोलन व मजदूर आंदोलन को आगे बढ़ाने का काम किये थे।

काॅमरेड मुखर्जी दिल्ली,पंजाब के साथ साथ झारखंड में रहकर पार्टी व मजदूर आंदोलन को नेतृत्त्व किए थे। धनबाद जिला से उन्हे काफी लगाव रहा था।
इस अवसर पर माले के वरिष्ठ नेता उपेन्द्र सिंह,कृष्णा सिंह जगदीश शर्मा,सुनील गिरि,गणेश महतो,राजनारायण महतो रामलाल भारती,बजरंगी पासवान,रंजीत मोदी,संजीत राऊत,लालू रजवार,निर्भय महतो,रूपेश यादव,राजेश प्रसाद,शिला देवी,जोडना देवी,मीना भईया,लखीमुनी मंझियाईन,जानकी राय,राधिका देवी,सीता चौहान,कालामुनी बाउरी आदि लोग शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
