
*जालंधर (एस के वर्मा):* महानगर में चाइनीज डोर की बिक्री फिर गली-गली मोहल्ले-मोहल्ले में शुरू हो गई है और इस बिक्री में उन नियमों को धज्जियां उड़ाई जा रही हैं जिनमें साफ तौर पर कहा जाता है कि चाइनीज डोर नहीं बिकनी चाहिए। नार्थ हल्का में ये चाइनीज डोर बिक रही है। इस डोर को गट्टू कहकर बेचा जा रहा है इस डोर की तो होम डिलीवरी हो रही है। आप दुकानदार को व्हटसएप पर संदेश भेजिए और आपको आपके बताए स्थान पर डोर मिल जाएगा। बस आपने पैसे फटाफट पकड़ाने हैं क्योंकि खरीद फरोख्त के दौरान पुलिस की रेड का डर है। वैसे ये तरीका अवैध शराब की होम डिलीवरी में प्रयोग किया जाता है लेकिन चाइनीज डोर बेचने वालों ने भी ये तरीका अपनाना शुरू कर दिया है। यह चाइनीज डोर मनुष्य समेत परिंदों के लिए खतरनाक साबित हो रही है। आए दिन चाइनीज डोर की वजह से हादसे हो रहे हैं। कहीं इंसान चाइनीज मांझे की चपेट में आ रहा है तो कहीं इसमें उलझ कर परिंदे अपना दम तोड़ रहे हैं। चाइनीज मांझे की वजह से बढ़ते हादसों पर जीव प्रेमियों ने चिंता जताई है। प्रशासन से सख्ती से इस दिशा में कार्रवाई की मांग उठाई गई है।
एसीपी नॉर्थ मोहित सिंगला ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को ऐसी डोर की बिक्री की अनुमति नहीं है और अगर कोई बेचता है तो उसके खिलाफ हमें शिकायत की जाए। उन्होंने कहा कि डोर बेचने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। लोग खुद आएं पुलिस उनके साथ है और सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
