• Wed. Mar 4th, 2026

सिपाही के पुत्र को दर्जनों बार अज्ञात युवक ने चाकू मारकर किया हत्या,मृत युवक पोस्टमार्टम रोड माल गोदाम का।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 9, 2023

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि
नवादा -: बिहार के नवादा जिले में बढ़ते अपराध चोरी, डकैती, लूट, हत्या जैसे वारदात नित दिन देखने सुनने को मिलता रहता है। बिहार के मुखिया नितीश कुमार ने कहा था कि यह सुशासन की सरकार है बिहार से जंगलराज खत्म हो चुका है लेकिन अब नहीं लगता कि बिहार में सुशासन की सरकार है और जंगलराज खत्म हो चुका है। आए दिन बिहार में कहीं न कही किसी जिले में हत्या और लूट की घटना घटती रहती है। ताजा उदाहरण दिनदहाड़े नवादा शहर के केएलएस कॉलेज तथा तीन नंबर स्टैंड के बीच में अज्ञात एक युवक ने राहुल कुमार नामक युवक को दर्जनों बार चाकू मार कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगो के सहयोग से इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत युवक की पहचान शहर के पोस्टमार्टम रोड माल गोदाम के मोहल्ले के वासुदेव प्रसाद के 19 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बतादे की मृत युवक की मां सावित्री देवी नवादा नगर थाने में होमगार्ड के पोस्ट पर थी उसे नवादा नगर थाना से ट्रांसफर कर किया गया अब वह मुंगेर थाना में सिपाही के पद पर तैनात है।फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *