• Sat. May 2nd, 2026

दारू प्रखंड के दो युवाओं ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, दो अलग-अलग पदों पर हुआ चयन

admin's avatar

Byadmin

Dec 9, 2025
crescent ad

 

दारू( हजारीबाग): प्रखंड क्षेत्र के दो प्रतिभाशाली युवाओं ने अपनी कड़ी मेहनत और उपलब्धियों से पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। पहली सफलता रामदेव खरिका ग्राम से मिली है, जहाँ गणेश कुमार शर्मा, पिता स्वर्गीय विनोद ठाकुर, का चयन जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के पद पर हुआ है। चयन की जानकारी मिलते ही परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि गणेश की मेहनत, लगन और अनुशासन क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

गणेश वर्तमान में हजारीबाग स्थित वेदिका इंस्टीट्यूट में पिछले 10 वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करा रहे थे। उन्होंने बताया कि वे विद्यार्थियों की तैयारी के साथ-साथ अपनी पढ़ाई पर भी समान ध्यान देते थे। गणेश पहले भी JPSC PT उत्तीर्ण कर चुके हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, शिक्षकों और मित्रों को दिया तथा कहा कि “यदि मन लगाकर मेहनत की जाए, तो सफलता निश्चित है।”

दूसरी बड़ी उपलब्धि छोटका इरगा से सामने आई है। यहाँ टेकलाल साव के पुत्र प्रशांत कुमार का चयन अंचल निरीक्षक (Circle Inspector) के प्रतिष्ठित पद पर हुआ है। प्रशांत की सफलता से परिवार, गांव और पूरे प्रखंड में खुशी का माहौल है।

इन दोनों सफलताओं से दारू प्रखंड में उत्सव जैसा माहौल है। ग्रामीणों का मानना है कि क्षेत्र के युवाओं की ये उपलब्धियाँ अन्य छात्रों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेंगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *