• Sat. Feb 14th, 2026

पूर्ण चंद्रग्रहण कल, भारत के सभी स्थानों से दिखाई देगा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 7, 2022

 

नयी दिल्ली :* देशभर में मंगलवार को पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। हालांकि, इसकी आंशिक और पूर्ण अवस्था का आरंभ भारत के किसी स्थान से दिखाई नहीं देगा, क्योंकि यह घटना भारत में चंद्रोदय से पहले ही शुरू हो चुकी होगी।
देश के बाकी हिस्सों में आंशिक अवस्था का केवल अंत ही दिखाई देगा।
भारत के अलावा चंद्र ग्रहण दक्षिण अमेरिका, उत्तर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, उत्तर अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में भी दिखाई देगा। ग्रहण भारतीय समय के अनुसार दोपहर दो बजकर 39 मिनट पर शुरू होगा और इसकी पूर्ण अवस्था दोपहर बाद तीन बजकर 46 मिनट पर प्रारंभ होगी।
पूर्ण अवस्था का अंत शाम पांच बजकर 12 मिनट पर और आंशिक अवस्था का अंत शाम छह बजकर 19 मिनट पर होगा। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बंगलूरू जैसे शहरों में ग्रहण की पूर्ण अवस्था के बाद चंद्रोदय होगा। इसलिए इन शहरों में ग्रहण की पूर्ण अवस्था नहीं दिखाई देगी।
भारत में अगला चंद्र ग्रहण अगले साल 28 अक्तूबर को लगेगा, लेकिन यह आंशिक होगा। पिछले साल 19 नवंबर को भी भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई दिया था और वह भी आंशिक ही था। बता दें कि जब चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्वी आती है तो चंद्र ग्रहण लगता है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *