
*नयी दिल्ली :* बचपन में आपको चांद से जुड़ी जितनी भी कहानियां या कविताएं सुनाई गई हैं सब में चांद को मामा ही बताया गया है. चाहे वो चंदा मामा दूर के हो या फिर चंदा मामा की बारात. लेकिन क्या कभी आपने गौर किया है कि हर बार चांद को मामा ही क्यों बनाया जाता है. उसे ताऊ या फूफा क्यों नहीं बनाया जाता है. चलिए इस आर्टिकल में आपको इसी से जुड़ी कहानी बताते हैं कि आखिर ऐसा क्यों है. ऐसा क्यों है कि दादी नानी की कहानियों में चांद हमेशा मामा ही रहता है.
*चांद के मामा बनने के पीछे की कहानी*
चांद के मामा बनने के पीछे सिर्फ एक कहानी नहीं है, बल्कि इसके पीछे धार्मिक, पौराणिक और भौगोलिक कारण हैं. धार्मिक दृष्टिकोण से देखें तो चांद को मां लक्ष्मी का भाई माना गया है. इसलिए हम सभी मां लक्ष्मी को अपनी माता के तौर पर संबोधित करते हैं और ऐसे में हमारे रिश्तों के लिहाज से देखें तो चांद के साथ हमारा रिश्ता मामा वाला हो जाता है. इसी वजह से चंदा को मामा कहा जाता है. वहीं इसके पीछे के भौगोलिक कारण की बात करें तो यह धरती का एकमात्र उपग्रह होने की वजह से यह पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाता है. इसके लिहाज से एक भाई या बहन के रिश्ते को देखें तो भाई भी अपनी बहन के आगे-पीछे खेलते-कूदते घूमता नाचता रहता है. ऐसे में चांद के धरती का चक्कर लगाने की प्रवृत्ति को भाई-बहन के रिश्ते से जोड़ दिया गया और धरती को माता कहने की वजह से चांद को मामा कहा गया.
*चांद से जुड़ी कौन कौन सी कहानियां सुनी हैं आपने?*
चांद से जुड़ी सबसे पहली कविता की बात करें तो वो चंदा मामा दूर के ही होगी. हम में से ज्यादातर लोगों ने चंदा मामा दूर के बचपन में सुनी होंगी. खासतौर से जब बच्चे रोते हैं तो मां उन्हें यही कविता गा कर सुनाती थी. वहीं स्कूल में हमने चांद को लेकर जो कविता पढ़ी वो थी हठ कर बैठा चांद एक दिन माता से यह बोला, सिलवा दो मां मुझको भी छोटा सा एक झिंगोला.

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
