• Sun. Mar 15th, 2026

चलती स्कॉर्पियो में लग गई आग, आसपास के लोगों में हड़कंप

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 17, 2022

 

सिंदरी स्टेशन के पास गौशाला मुख्य सड़क पर चलती स्कॉर्पियो में आग लग गई. इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. इसमें वाहन का आगे का बोनट का हिस्सा जल गया. घटना के संबंध में वाहन चालक सिंदरी निवासी जमशेद खान ने बताया कि महिंद्रा स्कॉर्पियो संख्या जे एच 10 बी एन 6370 से डोमगढ़ स्थित ट्रैवल्स कंपनी के कार्यालय से शहरपुरा बाजार जा रहे थे. तभी उक्त चलते वाहन की बैट्री में अचानक से ब्लास्ट होने से आग लग गई. आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे. बाद में हर्ल के दमकल वाहन आने पर आग पर काबू पाया गया.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *