
फुसरो
विस्थापित संघर्ष समन्वय समिति की ओर से अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन के तीसरे दिन रविवार दोपहर तक जारी रहा। इस दौरान बेरमो चार नम्बर के लोधर बेड़ा में समर्थको ने कोयला लदा वाहनों को रोक दिया। विस्थापित संघर्ष समन्वय समिति के अध्यक्ष सूरज महतो ने कहा कि जितया पर्व व अन्य त्योहार को देखते हुए पन्द्रह दिनों के लिए स्थगित करने की घोषणा की गई।

कहा की सीसीएल के प्रबंधन कथारा के द्वारा 20 सितंबर को 4.00 बजे महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में समिति से वार्ता हेतु पत्र दिया गया है। ढोरी और बी एण्ड के एरिया के महाप्रबंधक की उपस्थिति नही होने के कारण कार्मिक विभाग द्वारा पत्र के माध्यम से आंदोलन को स्थगित करने के और महाप्रबंधक के साथ वार्ता कराने के आश्वाशन पर समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया है

कि आंदोलन को 15 दिनों तक के लिए स्थगित किया जाता है। अगर प्रबंधन के साथ संतोषजनक वार्ता नहीं होता है तो पुनः अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन दोबारा जारी रहेगा।
चक्का जाम आंदोलन में मुख्य रूप से समिति के कार्यकारी अध्यक्ष धनेश्वर महतो, उपमुखिया दुर्गा महतो, प्रीतम महतो, बासुदेव महतो, नागेश्वर महतो, बलदेव महतो, गणेश महतो सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
