
लोयाबाद। लोयाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत वासुदेवपुर कोलियरी में चल रहे ट्रांसपोर्टिंग कंपनी और रैम की कंपनी का चक्का जाम करने को लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के बैनर तले संघ के बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष रूपा देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बासुदेवपुर कोलरी के मुख्य गेट पर आज दिनांक 2/9 /2023 को सुबह 10:00 बजे से शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया गया। मौके पर विधि व्यवस्था कायम रखने हेतु लोयाबाद पुलिस वासुदेवपुर कोलियरी में कैंप कर रही है। ग्रामीणों ने बताया की कचरा डंपिंग वाले स्थल के समीप काली मंदिर है जहां नित दिन सार्वजनिक कार्य पूजा आराधना की जाती है उक्त स्थल पर धनबाद नगर निगम अंतर्गत संचालित रैमकी कंपनी के वाहनों द्वारा कचरा डंप किया जाता है जिससे मंदिर के आसपास हमेशा सुड’ग शा दुर्गंध देता रहता है लोगों को उक्त रास्ते से होकर आवागमन करना काफी कठिन हो गया है। एवं हम ग्रामीणों द्वारा कचरा डंपिंग का विरोध करने पर रैमकी कंपनी अपने गुंडे को लेकर ग्रामीणों के साथ मारपीट करवाते हैं हम लोगों के ऊपर झूठा मुकदमा करवाते हैं हमें संदेह है कि अगर चक्का जाम की दौरान कोई भी अप्रिय घटना घटती है तो उसकी सारी जिम्मेवारी नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार और रैमकी कंपनी की होगी। इस मामले को लेकर उपायुक्त धनबाद समेत सभी प्रशासनिक अधिकारियों को सूचनार्थ कर दी गई है। वही इस संदर्भ में अखबार में नाम न छापने के सवाल पर कुछ स्थानीय सूत्रों ने बताया कि कंपनी का कचरा डंपिंग का काम ग्रामीणों के मोहल्ले एवं मंदिर स्थल से काफी दूर है जहां लोगों को किसी प्रकार का आवागमन में कोई बाधा नहीं है और किसी प्रकार का दुर्गंध भी नहीं दे रही है। सूत्रों ने यह भी बताया कि एक ओर कथित महिला नेत्री गंदगी और साफ सफाई की बात करती है वहीं दूसरी तरफ वह स्वयं मोहल्ले में अपने पालतू कुत्ते रखकर गलियों में मल मूत्र करवा कर गंदगी फैला रखी है जिससे लोगों को उसे रास्ते से आवागमन करना काफी कठिन हो जाता है। जिसे दिन के उजाले में आसानी से देखा जा सकता है। चक्का जाम कार्यक्रम के मौके पर मुख्य रूप से रूपा देवी, नीलू देवी, चिंटू रवानी, अजय रवानी, केदार पासवान, सुरेश केवट, मनोज पासवान, सुजीत केवट, रंजीत पासवान, अजय मालाकार इत्यादि के अलावे दर्जनों लोग मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
