• Fri. Mar 6th, 2026

विस्थापित संघर्ष समन्वय समित का सीसीएल चक्का जाम आंदोलन 16 सितंबर से

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 7, 2022

 

फुसरो।
विस्थापित संघर्ष समंवय समिति की बैठक ढोरी बस्ती राजा बंगला के समीप नव प्राथमिक विद्यालय में हुई जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुरज महतो ने की तथा संचालन महामंत्री कमलेश महतो ने किया। बैठक में 16 सितंबर से सीसीएल चक्का जाम आंदोलन को सफल बनाने हेतु विचार विमर्श कर रणनीति बनाई गई। बैठक में 23 सितंबर को स्व० बिनोद बिहारी महतो की जयंती धूमधाम से मानने का निर्णय लिया गया। बैठक में सुरज महतो ने कहा कि समिति द्वारा पूर्व में 21 फरवरी को दरभंगा हाउस रांची में सीसीएल वार्ता में तीन बातों पर सहमति बनने के बावजूद आज तक प्रबंधन उसपर कोई पहल नहीं किया जिसके तहत ढोरी फुटबॉल ग्राउंड का नाम स्व० बिनोद बिहारी महतो के नाम पर करने, अमलो पूर्णाटांड में अलग से सेल चालू करना तथा वीरेंद्र सिंह को नौकरी हेतु इंटरव्यू कराना था। प्रबंधन सिर्फ विस्थापितो को जुमलेबाजी कर बरगलाने का काम करती है। महामंत्री कमलेश महतो ने कहा कि जिस तरह आज जबरन सीसीएल रैयतो की जमीन पर बिना नौकरी मुआवजा दिए कोयला उत्पादन करना चाहती है उससे यह प्रतीत होता है कि सीसीएल ग्रामीणों और विस्थापित को दर दर भटकने के लिए मजबूर करना चाहती है। आज सभी जगह बिना पुनर्वास किए विस्थापितों को घर खाली कराना चाहती है जबकि सीसीएल की पॉलिसी है कि पहले पुनर्वास कर बिजली, पानी, रोजगार, और आवास मुहैया कराना है मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष धनेश्वर महतो, हरखलाल महतो, लालमोहन महतो, चंदन राम, लालमोहन यादव, मुकेश कुमार, सुखदेव रविदास, रोहित कुमार, टिंकू रविदास, चितरंजन कुमार, मन्नू कुमार, रवि कुमार रवि, राहुल कुमार आदि शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *