• Mon. Mar 2nd, 2026

दिल्ली की एक बिल्डिंग में लगी आग,जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदी लड़की,पढिये।पूरी खबर…!*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 4, 2022

*दिल्ली की एक बिल्डिंग में लगी आग,जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदी लड़की,पढिये।पूरी खबर…!*

नई दिल्ली, टीवी एक्टर राकेश पॉल की आंखों के सामने एक खौफनाक हादसा हुआ जिसके बारे में सोचकर ही किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाए। एक्टर ने बताया कि उनकी आंखों के सामने ही उनकी बिल्डिंग में आग लग गई। राकेश पॉल ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर एक भयानक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें देखकर फैंस की सांसे थम गई हैं।

एक्टर की बिल्डिंग में लगी आग

हुआ ये कि शनिवार की सुबह लगभग 10:50 बजे एक्टर राकेश पॉल अपनी शूटिंग के लिए निकलने वाले थे, मलाड में अपनी बिल्डिंग में अचानक आग लगने से वो चौंक गए। अभिनेता ने बाद में अपने सोशल मीडिया पर आग के बारे में एक वीडियो पोस्ट किया। राकेश पॉल के इंस्टा पेज पर इस वीडियो में आग का भयानक मंजर देखकर फैंस भी खौफ में आ गए। उन्होंने बताया कि कैसे एक लड़की आग के डर से बिल्डिंग से उनके सामने ही नीचे कूद पड़ी।

बिल्डिंग से कूद गई एक लड़की

ई-टाइम्स से बात करते हुए राकेश पॉल ने कहा, ‘मैं अपनी शूटिंग के लिए निकलने ही वाला था कि हमारी 28 मंजिला इमारत में आग का अलार्म बजने लगा। हमने महसूस किया कि यह कॉम्प्लेक्स के ए विंग में आग का अलार्म था। दूसरी मंजिल पर आग लग गई। पूरे विंग को तुरंत खाली कर दिया गया था, लेकिन जिस फ्लैट में आग लगी थी वहां एक लड़की बाहर आने के लिए संघर्ष कर रही थी। वह अपनी खिड़की की ग्रिल पर आई और सभी ने उसे कुछ सेकंड इंतजार करने के लिए कहा ताकि उसे एक स्लाइड दिला सकते थे। लेकिन वह आग देखकर घबरा गई और वह बाहर कूद गई, और अब वो अस्पताल में भर्ती है।’

घबरा गए लोग

एक्टर ने आगे कहा- यह बहुत ही डरावना दृश्य था सब कुछ अचानक हुआ और लोग काफी घबरा गए थे। अच्छा हुआ कि तुरंत एक्शन लिया गया क्योंकि हमारी बिल्डिंग काफी अच्छी थी। यहां पर जल्दी ही फायर ब्रिगेड को बुला लिया गया था जिससे हालात काबू में आ गए। हर इमारत के लिए इन सभी सुरक्षा उपायों का होना बहुत जरूरी है। आप कभी नहीं जानते कि कब कोई आपात स्थिति आ सकती है और यह सब काम आएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *