• Sat. Mar 14th, 2026

मैथन में तीन दिवसीय श्रीमोती मूर्मू मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में बिंदास ग्रुप बना विजेता

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 18, 2022

 

*संवाददाता –नरेश विश्वकर्मा (निरसा )*

मैथन । आदिवासी यंग क्लब के सौजन्य से मोहुलबोना मैदान में रविवार को तीन दिवसीय श्रीमोती मूर्मू मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पूर्वी टुंडी के बिंदास ग्रुप व न्यू लाइकडीह के ओम कल्ब के बीच खेला गया। टुर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड में 1932 खतियान की लड़ाई के नायक जयराम महतो व विशिष्ट अतिथि के रूप में झामुमो नेता सह जिला परिषद सदस्य गुलाम कुरैशी उपस्थित थे।

टूर्नामेंट का उदघाटन जयराम महतो, जिप सदस्य गुलाम कुरैशी, कालीमाटी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मोती हेम्ब्रम , कालीपहाड़ी उतर पंचायत के मुखिया बबलू चौधरी व समाजसेवी पी एल मूर्मू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टूर्नामेंट अंत तक रोमांचक रहा ।

अंतिम समय तक दोनों टीम बराबरी पर रही। इसके बाद ट्राई ब्रेकर में बिंदास ग्रुप ने 3 – 2 से ओम क्लब को पराजित कर टूर्नामेंट का विजेता बना। उपस्थित गणमान्यों ने विजेता व उपविजेता टीम को कप देकर सम्मानित किया। मौके पर अनिल हांसदा, देवीलाल हांसदा, बिपिन मूर्मू, सोहन किस्कू, प्रेम, श्रवण, प्रशांत सहित क्लब के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *