• Mon. Feb 16th, 2026

बोकारो स्टील लिमिटेड और डीवीसी के बीच 250 एमवीए अतिरिक्त बिजली सप्लाई को लेकर हुआ समझौता

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Apr 22, 2024

 

 

*चंद्रपुरा :* भारतीय इस्पात प्राधिकार लिमिटेड (सेल) की इकाई बोकारो स्टील लिमिटेड ( बीएसएल) को दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) 250 एमवीए की अतिरिक्त बिजली की आपूर्ति करेगा। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि इस संबंध में डीवीसी और बीएसएल के बीच एक समझौता हो गया है और शनिवार को बोकारो स्टील सिटी में उनके बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया है।

 

वर्तमान में डीवीसी बीएसएल, सेल को 220 एमवीए बिजली की आपूर्ति करता है और एमओयू के अनुसार अतिरिक्त आपूर्ति 2027-28 से शुरू होगी। सूत्रों ने बताया कि उक्त समझौता बीएसएल के आसन्न विस्तार के कारण अतिरिक्त बिजली की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

 

डीवीसी विभिन्न प्रतिष्ठानों में स्थापित की जा रही अपनी आगामी ब्राउन फील्ड थर्मल पावर परियोजनाओं से बढ़ी हुई मांग को पूरा करेगा। डीवीसी की ओर से, सदस्य (वित्त) श्री अरूप सरकार, कार्यकारी निदेशक (वाणिज्यिक) श्री संजीव श्रीवास्तव, ईडी (सिस्टम) श्री डीके सिंह, ईडी (वित्त) श्री जॉयदीप मुखर्जी इस अवसर पर उपस्थित थे, जबकि बीएसएल की ओर से, ईडी ( वर्क्स), ईडी (परियोजनाएं) और ईडी (वित्त) के अलावा दोनों पक्षों के उच्च अधिकारी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *