
बड़कागांव —प्रखंड के छवनिया गांव में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के गाड़ी 11000 बिजली के तार की चपेट में आने से मौके पर एक व्यक्ति कि मौत व 8 घायल हो गए थे। जिसमे चार घायलो का बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स अस्पताल ले जाया गया था। जिसका सूचना मिलते ही आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशन लाल चौधरी घायलों एवं उनके परिजनों से मिलने रिम्स अस्पताल पहुंचे।

जहाँ उन्होने घायलों के बेहतर इलाज हेतू रिम्स के संबंधित अधिकारियों एवम डॉक्टर्स से मिलकर बात की।मौके पर रोशनलाल चौधरी ने कहा की घटना अत्यंत दुःखद है। मामला सरकारी उदासीनता का है।बिजली संचार में उपयोग होने वाली उपकरणों की निरंतर निरीक्षण कर उनकी मरम्मत होनी चाहिए। राज्य सरकार अविलंब घायलों को मुआवजा दे।

आगे उन्होंने कहा कि मृतक व घायल परिवारों के साथ में मैं और आजसू पार्टी हमेशा खड़ा रहेगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
