
संवाददाता –नरेश विश्वकर्मा (नरेश विश्वकर्मा )
निरसा।पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत पांडरा पश्चिम पंचायत के मुखिया चाइना धीवर के नेतृत्व में को निरसा बिजली स्टेशन के समक्ष 6 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गई। इस दौरान उनके साथ पंचायत के ग्रामीण एवं पूर्व मुखिया रविंद्रनाथ धीवर मौजूद थे। धरना के समर्थन में झामुमो के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक मंडल धरना स्थल पहुंचकर मुखिया के मांग को जायज ठहराते हुए बिजली विभाग के पदाधिकारियों की जमकर आलोचना की। कहां की यह निरसा की जनता के लिए दुर्भाग्य है कि दो दो बिजली उत्पादन केंद्र होने के बावजूद यहां के लोगों को बिजली की आपूर्ति सही से नहीं हो पा रही है। यह तो वही कहावत हुई कि चिराग तले अंधेरा। जहां डीवीसी द्वारा 200 मेगा वाट बिजली का उत्पादन किया जाता है। बावजूद निरसा को बिजली नहीं मिलना दुर्भाग्य है। मैं धनबाद में बैठे विभाग के वरीय पदाधिकारियों से यह मांग करता हूं कि निरसा में बिजली की आपूर्ति निर्बाध रूप से किया जाए सहित मुखिया की जो अन्य मांगे हैं। उस पर भी सकारात्मक विचार कर जल्द से जल्द समस्या का निदान किया जाए। मौके पर मोतीलाल मरांडी, परेश रोहिदास, सुकुमार तिवारी, नईम शेख, उज्ज्वल विश्टु, निमाई गोराई, बीरबल रवानी, सुरेश बाउरी, चंद्रावती देवी, कौशल्या देवी, नीलिमा भंडारी, गितवाला रवानी, लाडू धीवर, गणेश भंडारी, श्रीकांत रवानी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।धरना दूसरे दिन भी जारी है!

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
