
*मुम्बई से अमरनाथ की रिपोर्ट*
मुम्बई:आस्था के पर्व आज उत्तर भारत के बिहार, झारखंड और यूपी के साथ ही देश विदेश में भी मनाया जा रहा है।आज दक्षिण भारत से लेकर महानगर मुम्बई ,दिल्ली और कोलकाता जैसे जगहों में भी बिहार और यूपी के प्रवासी लोगों द्वारा बड़े हीं धूम धाम से यह पर्व मनाया जा रहा है।

मुम्बई में बिहारी फ्रंट नामक संस्था द्वारा जुहू बीच पर छठ व्रतियों के लिए हर तरह के सुख सुविधाओं का इंतजाम किया गया था ।ताकि बिहार एवं यूपी के लोग श्रद्धा के साथ अर्घ्य दे सके।और उन्हें भगवान सूर्य की पूजा अर्चना करने में किसी प्रकार की कोई तकलीफ ना हो।

पूर्वोत्तर भारत के लोग इस छठ पूजा कार्यक्रम में जुहू बीच पर बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। इसकी तैयारी पिछले एक पखवाड़े से लगातार चल रही थी। छठ पूजा के दौरान यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस बार छठ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में अभिनेता पंकज त्रिपाठी। भजन संध्या में चंदन तिवारी और प्रिया मल्लिक ने अपनी गायकी पेश की। बिहारी फ्रंट के संस्थापक संजय निरुपम और अध्यक्ष अंजय श्रीवास्तव ने छठ व्रतियों की सुख सुविधाओं के लिए दिन रात एक कर पूरे आयोजन के शानदार बना दिया।
कांग्रेस नेता संजय निरुपम जी के मार्गदर्शन में यह संस्था पिछले 25 वर्षों से यह आयोजन करते आ रहे हैं। इस कार्य क्रम में मुख्य अतिथि अभिनेता पंकज त्रिपाठी. चंदन तिवारी और प्रिया मल्लिक ने अपनी मधुर गायकी से समा बांध दिया। अध्यक्ष अंजय श्रीवास्तव, प्रदीप सिन्हा, संतोष झा, अरुण सिन्हा और पंकज कुमार समेत समस्त बिहारी फ्रंट के सदस्यों और पदाधिकारियों ने पूरी व्यवस्था को कुशलता से सम्भाला।
इस कार्यक्रम के दौरान पूर्वोत्तर भारत के लोगों के अलावे स्थानीय लोग भी काफी।उत्साह के साथ उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
