• Thu. Mar 5th, 2026

गोड्डा सांसद ने फिर मारी बाजी : बिहार-झारखंड के बीच मिली एक नई ट्रेन की सौगात, भागलपुर से टाटा नगर रूट पर होगा परिचालन*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 11, 2022

 

*बोकारो* रेलवे की तरफ से बिहार झारखंड रूट पर एक नई ट्रेन की सौगात दी गई है। यह पूरी तरह से नई ट्रेन होगी जो पहली बार चलेगी। भागलपुर से टाटा नगर रूट पर इस ट्रेन का परिचालन होगा। यह ट्रेन गोड्डा से भागलपुर के रास्ते टाटा जाएगी। रेलवे बोर्ड से इसकी मंजूरी मिल गई है। ट्रेन साप्ताहिक हाेगी और अक्टूबर से यह चलने लगेगी। हालांकि इसकी समय सारणी अभी जारी नहीं की गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रेन टाटा से सोमवार को दाेपहर 1:40 बजे रवाना होगी जो मंगलवार की सुबह 7:20 बजे गोड्डा पहुंचेगी।
*गोड्डा सांसद ने पीएम का दिया धन्यवाद*
गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संथाल परगना जैसा पिछड़ा क्षेत्र निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि गोड्डा सहित बिहार के लोगों को भी अब जमशेदपुर आने जाने में काफी आसानी होगी। गोड्डा से ट्रेन मंगलवार की दोपहर 12:40 में टाटा के लिए रवाना होगी।
*इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज।*
इस ट्रेन का कमर्शियल स्टॉपेज दोनों तरफ से मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चितरंजन, विद्यासागर, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, अभयपुर, जमालपुर, बरियारपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर, बराहाट, मंदारहिल, हंसडीहा, पोरैयाहाट आदि स्टेशनों पर होगा। इस ट्रेन की मेंटेनेंस की जिम्मेदारी दक्षिण-पूर्व रेलवे की होगी। यह ट्रेन 540 किलोमीटर की दूरी 18 घंटे में तय करेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *