
*अंतर्कथा प्रतिनिधि*
बेतिया।राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय परसा बाबुटोला में मध्यान भोजन खाने से लगभग डेढ़ सौ से अधिक स्कूली छात्र छात्राओं की हालत बिगड़ गयी।पीड़ित छात्र छात्राओं को मझौलिया सीएचसी में भर्ती किया गया।जिनमे से चार छात्रों का स्थिति गंभीर होने के कारण बेतिया जीएमसीएच रेफर किया गया।घटना की सूचना पर घण्टे भर के अंदर सिविल सर्जन श्रीकांत दुबे, जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण ,डीएसपी माहताब आलम,बीडीओ वरुण केतन अस्पताल पहुंचे। सिविल सर्जन श्रीकांत दुबे ने बताया कि कुल 51बीमार बच्चों को ईलाज के लिये पंजीकृत किया गया है।उन्होंने बताया कि सभी स्कूली बच्चे खतरे से बाहर है।बीमार बच्चो को चिकित्सक की देखरेख में ईलाज जारी है।सीएचसी परिसर में अभिवावकों के जमावड़े से अफरा तफरी का माहौल है।बच्चों और परिजनों के रोने धोने से माहौल कारुणिक हो गया है।घटना की जानकारी देते हुए परसा पंचायत के मुखिया पुतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि दिन के 01 बजे बेलदारी स्थित एनजीओ से विधायल में पक्का भोजन आया।मीनू के मुताबिक चावल दाल और चना की सब्जी को बच्चो ने खाया। इसके पूर्व एचएम पूनम कुमारी और रसोइया ने भोजन किया।पहले एचएम पूनम देवी की हालत बिगड़ी।खाने के दस मिनट के बाद ही बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी।एक दर्जन से ऊपर बच्चो ने उल्टी की।सभी बच्चे सिर चकराने की शिकायत करने लगे।देखते देखते सभी बच्चे अस्वस्थ होने लगे ।विद्यालय प्रबंधन ने तत्काल निजी सवारी कार से सीएचसी मझौलिया में दाखिला कराया।सूचना पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.ओमप्रकाश ने सीएचसी का दो एम्बुलेंस प्रभावित विद्यालय में भेजकर बीमार बच्चों को बुलवाया।इस बीच कई अभिवावक बाइक व ऑटो से बच्चों को पीएचसी लाये।देखते देखते पीएचसी का ऊपरी और निचली तल्ला का सभी बेड बीमार बच्चो से भर गया।जगह नही मिलने पे एक एक बेड पर पांच छह बच्चो को लिटाया गया।खुद प्रभारी डॉ.ओमप्रकाश,डॉ.लुकमान,एएनएम गंगा कुमारी ईलाज में लग गए।तत्काल इंसेक्टर सह थानाध्यक्ष अभय कुमार ने दल बल के साथ अस्पताल पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।
उच्चस्तरीय जांच के लिए डीएम दिनेश कुमार राय ने टीम गठित किया है। टीम में अपर समाहर्त्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सिविल सर्जन तथा एएसडीएम, बेतिया को शामिल किया गया है। टीम जाँच कर अपना रिपोर्ट देगी, इसके आलोक में अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने लोगों सेअपील की है कि किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। जिला प्रशासन संवेदनशील है। सभी बच्चे अपने घर पहुंच रहे हैं और स्वस्थ हैं।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
