
टुंडी दीपक पाण्डेय — टुंडी प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में आज बुधवार को टुंडी पेट्रोल पंप से कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पूरे बाजार सोनार कुल्ही,डाक बंगला होते हुए टुंडी हटिया मैदान में कार्यक्रम की समाप्ति हुई। बताया जाता है कि इन दिनों प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर पूरे जिले के हर प्रखंडों में भारत जोड़ो अभियान कार्यक्रम चलाया जाएगा एवं आम नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि नफरत छोड़ो कांग्रेस से जुड़ो।

इस तरह नारों के साथ आज कांग्रेस पार्टी द्वारा क्षेत्रों का भ्रमण किया गया आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष ब्रजेन्द प्रसाद एवं टुंडी प्रभारी राशिद रज़ा अंसारी उपस्थित थे। बताया जाता है कि इन दिनों प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भारत जोड़ो अभियान 7 दिसंबर को कन्याकुमारी से प्रारंभ हुई है जो 12 राज्यों एवं 2 केन्द्र शासित प्रदेशों से 3500 किलोमीटर की दूरी तय कर जम्मू कश्मीर में समाप्त होगी।

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से टुंडी विधानसभा प्रभारी मदन महतो, टुंडी प्रखंड प्रभारी राशिद रज़ा अंसारी, कार्यकारी अध्यक्ष शंकर प्रजापति,अनिल साव असद कलीम, निशा सिंह, वकील वाउरी, रोहित सिंह, सहित सैकड़ों कांग्रेसी नेता मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
