• Sun. Feb 22nd, 2026

भाजपा मिलना समारोह का आयोजन, उमड़े लोग

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 14, 2024

 

चौपारण : प्रतिनिधि

जीटी रोड स्थित मुखिया जी लाइन होटल में सोमवार को भाजपा का मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता योगेश सिंह, सुमन सिंह, रामजतन सिंह, गिरजा राणा, समेत दर्जनों महिला व पुरुष कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए जिन्हें पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री यादव ने कहा आप ने मुझे जो समान दिया है। मैं आपके विश्वास को कभी टूटने नही दूंगा। आपके समान का हमेशा ख्याल रखूंगा। कहा यहां पांच साल से विकास पर विराम लग गया है। चाहे जीटी रोड सिक्स लाइन का काम हो या डुमरी में बन रहा जलमीनार का काम हो। चौपारण वासियों को आज भी पेयजल की सुविधा नसीब नही हो रहा है। बरही में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। बीना रिश्वत का सरकारी दफ्तर में एक भी काम नही हो रहा है। चौपारण अफीम और डोडा एवं शराब तस्करी का बड़ा केंद्र बन गया है। युवा वर्ग पढ़ाई लिखाई छोड़ शराब तस्करी में लगे है। लोकतंत्र में हर पांच साल में परीक्षा देना पड़ता है। परीक्षा का वक्त आ गया है। गलत जन प्रतिनिधियों को जवाब देना होगा। चौपारण में बदले की भावना से राजनीति हो रही है। निर्दोष लोगों को झूठे केश में फसाया जा रहा है। मंच संचालन महामंत्री आशीष सिंह व अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चनद्रवंशी ने किया। मौके पर भाजपा नेता हरिश्चंद्र सिंह, शिवकुमार सिंह, रामस्वरुप पासवान, विकास यादव, बिरेन्द्र रजक, रेखा देवी, अरविंद सिन्हा, बलराम दाँगी, राकेश रंजन, गजाधर प्रसाद, सुनील सिंह, शौकत खान, रंजीत सिंह, जानकी यादव, केशरी नायक, गोपाल विश्वकर्मा, प्रदीप सिंह, प्रभात सिंह, मंतोष सिंह, रितेश सिंह सहित अन्य।

 

…………………………………………………………

 

 

भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख नेतागण

………..

योगेश सिंह रानीक, रामजतन सिंह पपरो, सुमन सिंह, छतरपुरा, शिवपूजन सिंह खरहूँवा, अशोक सिंह पपरो,

गिरजा राणा पपरो, देवेंद्र सिंह सेलहारा, दिलीप सिंह सिंघरावाँ, धीरन सिंह रानीक, कैलाश यादव भूषणडीह,

बद्री सिंह रानीक, रंजीत सिंह रानीक, करुणा सिंह रानीक,

दयानिधि सिंह रानीक, संतोष सिंह टांडीह, पिन्टू भुइँया नवापर, धनजय सिंह कोल्हुवा, विक्रम भुइँया अंबेडकर नगर, बिरेन्द्र सिंह बिगहा, भरत पासवान पपरो, लखिन्दर पासवान पपरो, अहमद खान, रंजीत साव, रामचन्द्र साव गंगाआहर, महिलाओं में फूल कुमारी देवी, यशोमति देवी, किरण देवी, मिना देवी, सन्तु भुइयां, उर्मिला देवी, सारो देवी सहित कई लोग।

 

 

 

छाया रहा चौपारण में गोलीकांड का मामला

……………………………..

अपने संबोधन में ज्यादातर नेताओ ने बीते सालों से लगातार जारी हिंसा पर गहरी चिंता जताई। पत्रकार शशि शेखर के दुकान, समाजसेवी विकास यादव के दुकान और चिकित्सक डॉ तौफीक घर पर हुए गोलीकांड का मामला छाया रहा। सभी कांडों पर बाप बेटे की संलिप्तता की जोरदार चर्चा की गई। साथ चौपारण के व्यावसियो से लेवी मांगे बात प्रमुखता से उठाई गई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *