

चौपारण, प्रतिनिधि
प्रखंड के बसरिया पंचायत अंतर्गत ऐतिहासिक ग्राम जागोडीह में भाजपा के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव का पारंपरिक झूमर गाकर व मांदर बजाकर स्वागत किया। गाँव के बीच में जनसभा का आयोजन किया गया। गाँव के डेढ दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सभी को विधायक ने भाजपा का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। ग्रामीणों के स्वागत से अभिभुत पूर्व विधायक मनोज यादव ने कहा कि चार दशक से दिन रात क्षेत्र की सेवा कर रहा हूँ। जनता का स्नेह मुझे हर समय मिलता है। बीते लोकसभा चुनाव में गाँव से अदभुत सहयोग मिला। गाँव तथा पंचायत के सभी जनता को आभार प्रकट करता हूँ। गाँव की समस्या को दूर करने के साथ सर्वांगीण विकास के लिए काम करता रहुंगा। उन्होंने सताधारी विधायक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कठंबा मोड को शराब का केंद्र बना दिया है। क्षेत्र की जनता आज ठगा महसूस कर रही है। विकास ठप्प है, अवैध कामों को बीते पांच साल में बढावा मिला है। जनता जागरुक है।

भाजपा में शामिल होने वालों उमेश भुइंया, विकास चंद्रवंशी, भोला भुइंया, पिंटू रविदास, सोनु चंद्रवंशी, निर्मल भुइंया, सोनु पांडेय, गणेश यादव, पुतुल देवी, रिंकी देवी, बिनय भुइंया, पार्वती देवी, गुणवा देवी सहित अन्य शामिल हैं। सभा का संचालन बिजय साहु ने किया।

मौके पर पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, पूर्व मुखिया नरेश पासवान, पिंटू सोनी, पंसस युगल तुरी, उप मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव, पंचायत संयोजक रामधानी दांगी, रोहित जैन, रिशु वर्णनवाल,सुरेंद्र यादव,विनोद सिंह,मंटू सिंह,रामेश्वर पासवान,सोनू पाण्डेय, इन्दर देव दांगी,प्रमोद केशरी, जागोडीह बूथ अध्यक्ष विजय साव, उमेश भुइयाँ , रामेश्वर यादव सहित बडी संख्या में लोग मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com