• Mon. Feb 16th, 2026

निरसा में ढूलू महतो के समर्थन में भाजपा का सभा,बाबूलाल मरांडी ने किया ढूलू महतो को जिताने का आह्वान

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Apr 23, 2024

 

 

रिपोर्ट नरेश विश्वकर्मा

 

लोकसभा चुनाव को लेकर निरसा के यज्ञ मैदान में एक सभा का आयोजन किया गया।

 

इस आम सभा में मुख्य रूप से अतिथि के रूप में झारखण्ड के पूर्व मुख्य मंत्री बाबूलाल मरांडी और लोकसभा प्रत्यासी दुलु महतो, निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता उपस्थित थे!

 

सभा का संचालन करने से पहले सभी भाजपा के कार्यकर्त्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का फूलों का हार पहना कर स्वागत किया।

 

धनबाद लोकसभा के प्रत्याशी ढुल्लु महतो एवं अपर्णा सेनगुप्ता का भी इस अवसर पर स्वागत किया गया!

 

सभी वक्ताओं ने भाजपा सरकार की उपलब्धि और केंद्र में मोदी को फिर से पीएम क्यों बनना चाहिए इस पर अपनी बातें रखी।

 

 

इस अवसर पर जे. एम. एम के कुछ लोग भाजपा में शामिल हुए!इस मंच में निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने किसी का नाम नहीं लेते हुए कहा कि जब मुझे 2019/के विधानसभा में भाजपा की और से टिकट मिला उस समय कौन कौन भाजपा के संगठन के दायित्व का निर्वाह किया!यह देखने को मिला ।

 

उन्होंने यह भी कहा जो लोग संगठन का काम करते है!वें लोग प्रत्याशी नहीं देखते है!पार्टी को देखते है!कुछ ऐसे लोग है!जो भाजपा के संघठन से नहीं वें केवल लोग से मतलब रखते है!

 

यह बातें अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि इस् पर अभी विशेष बोलने की जरुरत नहीं है!उन्होंने यह भी कहा निरसा में 60/साल के बाद भाजपा मेरे काल में पंचम लहराया है!

 

उन्होंने लोकसभा प्रत्याशी ढूलू महतो को जिताने का निरसा के जनता से आह्वान किया!

 

 

बाबूलाल मरांडी ने जनता को मंच से सम्बोधित हुए कहा कि झारखण्ड में ऐसे कुशासन का सरकार है, जो बालू और कोयला चोरी में लिप्त है, आज पुरे भारत में हमारे माननीय नरेंद्र मोदी गरीबों को मुफ्त राशन और मुफ्त गैस देने का काम किया!

 

उसे कोरोना काल में मोदीजी ने 80/करोड़ जनता को मुफ्त राशन और वेक्सीन देने का काम किया!आज हमारा देश दस सालों में अर्थ ब्यवस्था को पांचवे स्थान में ले गया!

 

उनका संकल्प है, कि 2047तक हम भारत को विकसित देश बनाना है, वही उनका संकल्प है!इसी संकल्प के साथ अबकी बार 400 पार और धनबाद जिला से हमारे प्रत्याशी दुल्लु महतो को जिताकर दिल्ली के सांसद तक पहुंचाना है!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *