
आवास पर गोली चलने के बाद चर्चा में आये थे विकास यादव

चौपारण, हजारीबाग:

आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने मंगलवार को बडा मनोवैज्ञानिक बढत हासिल कर लिया। दर असल सताधारी दल कांग्रेस के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष विकास यादव, मुखिया जानकी यादव समेत लगभग दो सौ से अधिक कांग्रेस समर्थित पंचायत प्रतिनिधि, कांग्रेस संगठन से सीधे जुड़े नेता व कार्यकर्ताकार्यकर्ताओ ने कांग्रेस छोडकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। सदस्यता ग्रहण करने से पहले जीटी रोड पर ढोल नगाड़े के साथ रोड शो किया। भाजपा कार्यालय में पूर्व विधायक मनोज यादव, जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, संगठन मंत्री बिजय कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा व राजेन्द्र चंद्रवंशी आदि ने पार्टी का पट्टा व फुलमाला पहनाकर स्वागत किया। पार्टी कार्यालय में स्वागत समारोह के बाद डोमाडाडी में विकास यादव के आवास के समीप बडी सभा का आयोजन हुआ।
समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज यादव ने सभी के प्रति आभार जताते हुए विश्व की सबसे बडी पार्टी भाजपा में स्वागत किया। कहा कि हर सुख दुख का साथी रहुंगा। क्षेत्र में चालीस साल से जनसेवा कर रहा हूं। जीत में या हार में सदा क्षेत्र की जनता की सेवा की। अब चुनाव का समय आ रहा है। जनता को जवाब देने का समय आ गया है। आज क्षेत्र की जनता ठगा महसूस कर रही है। अवैध काम के लिए पूरे झारखंड में चौपारण बदनाम हो गया है। बाप बेटे के ड्रामेबाजी और नौटंकी अब जनता समझ गई है। पत्रकार, नेता पर गोली चलाई गई। पीएलएफआई के नाम पर व्यवसायी यों से वसुली किया गया। क्षेत्र की जनता लाचार और असुरक्षित महसूस कर रही है। जनता अब बदलाव चाह रही है। भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी और संगठन की शक्ति से हरियाणा में वापसी की। झारखंड में भी भाजपा की सरकार आयेगी। उन्होंने उत्साहित सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव में जुट जाने का संदेश दिया।
भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि भाजपा के नीति सिद्धांत तथा मनोज यादव की प्रेरणा से प्रेरित हुआ। कांग्रेस के विधायक अकेला यादव को मेरे पिता ने राजनीति में बहुत सहयोग किया। 2014 से मैं भी सक्रिय राजनीति में आया। लेकिन अब विधायक अकेला यादव में बहुत बदलाव है। वह वंशवाद का पोषक है। बाप बेटा के अवैध कामों का मैंने लगातार विरोध किया। हमारे वोट पर आज राजा बना है। इस बार क्षेत्र की जनता इनके कारनामों का पर्दाफाश करेगी। देश और राज्य के लिए भाजपा, बरही के लिए मनोज यादव जरुरी है।
मुखिया जानकी यादव ने भी कहा कि विधायक अकेला यादव की गलत नीतियों के कारण पार्टी छोडकर भाजपा में आ रहा हूँ। सभी ने पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प लिया। पूरे समारोह की विशेषता यह रही कि इसमें बडी संख्या में महिलायें शामिल थी।
भाजपा में हुए शामिल होने वालों में
पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष विकास, यवनपुर मुखिया जानकी यादव, झापा उपमुखिया केशरी नायक, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रितेश सिंह, पूर्व पंसस उर्मिला देवी, गोपाल विश्वकर्मा, प्रकाश राम, रामदेव सिंह, अशोक सिंह, व्यास यादव, अशोक यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक सुखदेव प्रसाद व रघुनंदन बरई, इंदीवर सिंह, सुनील सिंह, संतोष सिंह, प्रभु चनद्रवंशी,राजेश सिंह, अरविंद सिंह, मो रिजवान, बैजू यादव , डॉ इन्द्रदेव नायक, मिथलेश नायक, रामभरोस गुप्ता, ब्रह्मदेव रजक, संजीत रजक, इन्द्रदेव साव, अरविंद रजक, रंजीत भुइँया , रामप्रसाद केशरी, कैलाश राणा, शंकर राणा, ईश्वर यादव, शंकर साव, वार्ड सदस्य अनिता देवी, वार्ड सदस्य गजू भुइँया, मनोज भुइँया , संजय रविदास, निरंजन रविदास, मो रिजवान, हलीम सहित सैकड़ों अन्य शामिल थे।
……
बाक्स में
गोलीबारी से चर्चा में आये थे विकास यादव,
चौपारण, हजारीबाग
एक समय विधायक अकेला यादव के साथ साये के सामान साथ रहने वाले विकास यादव के आवास पर गोलीबारी के बाद अचानक सुर्खियों में आये थे। उग्रवादी संगठन ने इस गोलीबारी का जिम्मा लिया था। गोलीबारी के कुछ महीने बाद उन्हें प्रखण्ड अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया। इस घटना के बाद न्याय नहीं मिलने पर नाराजगी बढती गई।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
