• Thu. Mar 5th, 2026

राष्ट्रीय जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय समिति की बैठक संपन्न

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Feb 7, 2025

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

धनबाद -राष्ट्रीय जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय कार्य समिति एवं केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के निर्वाचन को लेकर संघ की एक आवश्यक बैठक हाउसिंग कॉलोनी एच आई वी 27 में महामंत्री अवधेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन संयुक्त महामंत्री उदय शर्मा ने की । बैठक में संघ द्वारा किए गए कार्यों की रिपोर्ट और अंकेक्षित लेखा विवरण को कोषाध्यक्ष के द्वारा प्रस्तुत किया गया । आगामी कार्यकाल एवं लिए पदाधिकारीयों का निर्वाचन के लिए सर्वसम्मति से केंद्रीय समिति के पदाधिकारी एवं केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन के लिए महामंत्री ने काशीनाथ प्रसाद को निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया है।वहीं निर्वाचन पदाधिकारी काशीनाय प्रसाद ने चुनाव अधिसूचना जारी की जिसके अनुसार अगामी 25 फरवरी को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया चलेगी । 26 फरवरी को नामांकन पत्रों की जाँच एवं 27 फरवरी को मतदान और उसी दिन मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जायेगी। वहीं निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष वशांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए वे कटिबंध हैं। मौके पर सुनील बाबू सिंह उदय शर्मा काशीनाथ प्रसाद सुमेश कुमार पाण्डेय रंजीत कुमार यादद गुड्ड रामनन्द प्रसाद शंकर सिंह कामेश्वर यादव गंगा सिंह गनौरी मिस्त्री फैजान करीम संजय मंडल के अलावे दर्जनों लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *