• Fri. Feb 20th, 2026

बेला सोती पुल के पास गोंदलपुरा निवासी संदीप महतो का शव मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, गुस्साए परिजनों ने 4 घंटे तक तक बड़कागांव चौक को जाम किया

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 20, 2024

बड़कागांव।बड़कागांव थाना क्षेत्र के गोंदलपुरा गांव निवासी बुटन महतो के पुत्र संदीप महतो 28 वर्षीय का शव बड़कागांव पुलिस ने अहले सुबह बेला सोती पुल के पास से बरामद किया। शव के पास हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर जेएच 02 ए वाई 8370 व पुल के ऊपर से मृतक का मोबाइल बरामद किया। इस संबंध में मृतक की मां रमणी देवी ने बड़कागांव थाना में आवेदन देकर कंपनी व सहयोगियों के द्वारा बेला सोती में फेंकने का आरोप लगाया गया है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर बड़कागांव अस्पताल लाया गया जहां से गुस्साए परिजनों ने बड़कागांव चौक को 4 घंटे तक जाम कर दिया। किसी के द्वारा कोई आश्वासन नहीं मिलने पर शव को मोटरसाइकिल में लाद घर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था कि बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में ढेंगा देवी मंडप के पास समझाने बुझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया है। घटना के संबंध में मृतक के पिता बुटन महतो का कहना है कि मेरा पोता का ऑपरेशन हुआ था जिसके लिए रुपया लेकर पुत्र संदीप महतो रात 8:00 बजे घर से निकल केरेडारी ससुराल जा रहा था। देर रात तक वहां नहीं पहुंचा 8:00 बजे रात के बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। सुबह उसकी लाश बेला सोती में मिलने की सूचना मिली। हमलोग के पहुंचने के पहले पुलिस शव को उठा ली। मृतक संदीप अपने पीछे पत्नी, दो बच्चे, माता-पिता एवं एक भाई को छोड़ गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *