
बरही (हजारीबाग) : बरही प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, करियातपुर का औचक निरीक्षण गुरुवार को बीडीओ क्रिस्टीना रीचा इंदवार ने की। जांच के दौरान विद्यालय में एचएम मुनेश्वर राम, एसएमसी के अध्यक्ष सकलदेव ठाकुर सहित सभी शिक्षक मौजूद थे। बीडीओ ने विद्यालय के साफ सफाई, शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, बच्चों की उपस्थिति व पठन पाठन आदि की जांच की।

मौके पर उपस्थित शिक्षकों ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त विद्यालय की भूमि पर कुछ लोगो के द्वारा अतिक्रमण किया गया है। विद्यालय में चारदीवारी का अभाव होने से विद्यालय परिसर में रात्रि में शराबीयों का अड्डा जमा होता है, जो गंदगी फैला कर चले जाते हैं। साथ ही बताया कि विद्यालय की भूमि का सीमांकन करते हुए चार दिवारी करने से विद्यालय परिसर में अनाधिकृत लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई जा सकती है व परिसर भी सुरक्षित रहता। साथ ही बेंच डेस्क की कमी से भी अवगत करवाया गया। सभी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुन कर बीडीओ ने निदान करने का आश्वासन दिया।

वहीं बीडीओ ने बताया कि जो भी समस्या है उसे जिला उपायुक्त के समक्ष रखेंगे। रात्रि में शराबियों का अड्डा नहीं लगे, करवाई के लिए थाना प्रभारी से बात करेंगे। साथ ही बीडीओ ने बताया कि 15वें वित्त आयोग से विद्यालय परिषद में जल्द ही शेड का निर्माण किया जाएगा। वहीं इंटर साइंस के लिए एक रूम में लैब को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया गया है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
