
*धनबाद :* कोयलांचल में उमस से परेशान लोगों ने बुधवार 16 अगस्त की शाम राहत की सांस ली. सुबह से धूप छांव की आंखमिचौली के बाद दोपहर ढाई बजे बादलों ने डेरा जमाना शुरू किया. शुरुआत बूंदा बांदी से हुई. इसके आधे घंटे बाद मध्यम दर्जे की बारिश हुई. कुछ देर के अंतराल के बाद घनघोर बारिश का सिलसिला शुरू हुआ जो शाम 5 बजे तक जारी रहा.

करीब दो घंटे हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया. बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई. धनबाद के लुबी सर्कुलर रोड पर एक पेड़ भी गिर गया. कई घरों में पानी घुस गया. लोग घंटो परेशान रहे और निगम के अफसरों को पानी पी-पी कर कोसते रहे.

मई से जुलाई महीने तक औसत से काफी कम बारिश होने के बाद अगस्त माह में धनबाद में मानसून सक्रिय हो चुका है. 1 से 16 अगस्त तक हर दूसरे दिन बारिश हुई है. मौसम विभाग के अनुसार अब तक 368.4 मिलीमीटर बारिश हुई है जो सामान्य से 46 प्रतिशत कम है. अगस्त में बारिश की वजह से सूखे खेत अब पानी से लबालब भर चुके हैं. किसान धान रोपनी में लगे है.
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार औसत समुद्र तल से हिमालय की तलहटी तक मॉनसून ट्रफ़ लाइन बनी हुई है. इसी के साथ एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व और इससे सटे पूर्वी मध्य और दक्षिण हिस्से तक बना हुआ है. जिसकी वजह से धनबाद सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बारिश देखने को मिल रही है है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
