
रिपोर्ट उमेश चौबे सिन्दरी

बलियापुर: बच्चों से अमित प्रेम रखने वाले भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले बाल दिवस के अवसर पर बलियापुर झारखंड पब्लिक स्कूल द्वारा बाल मेला का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बलियापुर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के चेयरमैन ए आर रहमान अंसारी एवं झारखंड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अताउर रहमान ने संयुक्त रूप से स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।

बच्चों को मनोरंजन से परिपूर्ण करने के लिए फन जोन एवं फुड जोन की व्यवस्था की गई थी जिसमें शिक्षकों द्वारा फूड जोन में विभिन्न तरह के व्यंजन छात्रों के लिए रखे गए थे वही फन जोन में मिकी माउस आकर्षण का केंद्र बना रहा जिसका छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी लूफ्त उठाया।
मौके पर झारखंड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अताउर रहमान ने कहा कि बच्चों को क्रिएटिव माइंड बनाने के लिए इंटरटेनमेंट की भी आवश्यकता होती है वर्ष भर पढ़ाई करने से बच्चे उब जाते हैं ऐसे में समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित कर उनके उत्साह को बढ़ाया जाता है जिसपर झारखंड पब्लिक स्कूल द्वारा शुरुआती दौर से फोकस किया जाता रहा है मेले में अभिभावक शिक्षक एवं स्कूली बच्चों में खासा उत्साह भी देखने मिला
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
