• Fri. Mar 20th, 2026

स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 8, 2023

 

*धनबाद :* झारखंड के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण मंत्री तथा आपदा प्रबंधन विभाग एवं अध्यक्ष जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन सह धनबाद के प्रभारी मंत्री श्री बन्ना गुप्ता की अध्यक्षता में आज समाहरणालय के सभागार में जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि बैठक का उद्देश्य स्वच्छ मन से एवं अच्छे माहौल में विभिन्न विषयों पर गंभीरता पूर्वक चिंतन मनन कर जिले का विकास करना है। सीएसआर के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों के गठन की समीक्षा करते हुए माननीय मंत्री ने कहा कि शेष 10% छूटा हुआ काम 2 महीने में पूरा करें। वहीं झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि बहनों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सबल बनाना इसका मूल उद्देश्य है। उनके उत्पाद को उचित बाजार मूल्य मिले यह सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है।

कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए माननीय मंत्री ने दो माह के अंदर कृषक मित्रों की चयन प्रक्रिया को पूरा करने व शत प्रतिशत टारगेट हासिल करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान माननीय मंत्री ने गया पुल चौड़ीकरण को लेकर कहा कि आरसीडी सचिव को पत्र लिखकर गया पुल चौड़ीकरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की पहल की जाएगी। वहीं पार्किंग की समस्या पर कहा कि एक उचित स्थल देखकर जिले में मल्टी लेवल कर पार्किंग एवं जहां बोटल नेक सड़क है उसे चौड़ा करने का प्रस्ताव सरकार के समक्ष रखा जाएगा। सरकारी तालाब के सैरात दर में हुई वृद्धि पर माननीय मंत्री ने कहा कि वे माननीय मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री के समक्ष दर कम करने का प्रस्ताव रखेंगे. ऑनलाइन म्युटेशन में हो रही परेशानी पर माननीय मंत्री ने कहा कि इस मामले में जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी के नेतृत्व में विभिन्न प्रखंडों में विशेष जनता दरबार का आयोजन कर केवल जमीन से जुड़े विषय पर लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा।

वहीं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए माननीय मंत्री ने पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट का अक्षरशः अनुपालन करने, अल्ट्रासाउंड सेंटरों की औचक जांच करने तथा शहर की विभिन्न खराब लिंक रोड में एसीबी जांच के नाम पर काम बंद होना को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त से एसीबी से एनओसी लेने का निर्देश दिया।
माननीय मंत्री ने सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रित को एफआइआर एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट को आधार मानकर तुरंत मृतक के आश्रित को लाभ देने का निर्देश दिया। बैठक में माननीय सांसद धनबाद श्री पशुपतिनाथ सिंह ने ऑनलाइन म्यूटेशन, लगान रसीद तथा पंजी 2 में नाम दर्ज करने के लिए होने वाली परेशानियों से माननीय मंत्री को अवगत कराया। वहीं माननीय विधायक बाघमारा श्री ढुल्लू महतो ने राजगंज – रांची फोरलेन सड़क पर सोनारडीह में रेलवे फाटक के कारण लगने वाले जाम का समाधान निकालने का अनुरोध माननीय मंत्री से किया। साथ ही उन्होंने तेतुलिया, सोनारडीह, सिनीडीह रेलवे लाइन की खतरनाक स्थिति से माननीय मंत्री को अवगत कराया।

माननीय विधायक धनबाद श्री राज सिन्हा ने बैंक मोड़ सहित शहर के अन्य स्थानों पर पार्किंग नहीं होने के कारण यातायात में बाधा उत्पन्न होने, पांडरपाला में सेनेटरी पैड निर्माण एवं सिलाई मशीन केंद्र को पुनः शुरू कराने, जाति प्रमाण पत्र के लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने का अनुरोध किया। वहीं झरिया विधायक माननीय श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह ने सीसीए लगे अपराधियों पर कार्रवाई करने, राजापुर से निकलने वाले हाईवा के कारण सड़क की दुर्दशा की ओर माननीय मंत्री का ध्यान आकर्षित किया। साथ ही झरिया में सीएचसी के निर्माण के लिए जेयलगोड़ा के बगल में चिन्हित प्लाट में सीएचसी निर्माण की प्रक्रिया को पूरा करने का अनुरोध किया। बैठक में माननीय मंत्री ने पेयजल, बिजली, विधि व्यवस्था सहित अन्य विषयों की समीक्षा की। बैठक शुरू होने से पूर्व उपायुक्त ने माननीय मंत्री को पौधा देकर स्वागत किया। उप विकास आयुक्त ने माननीय सांसद धनबाद, माननीय विधायक धनबाद, माननीय विधायक बाघमारा, माननीय विधायक झरिया तथा माननीय 20 सूत्री उपाध्यक्ष का पौधा देकर स्वागत किया। जिला योजना पदाधिकारी ने माननीय जिला परिषद अध्यक्ष सहित 20 सूत्री समिति के सदस्यों को पौधा प्रदान कर स्वागत किया। बैठक में माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, माननीय सांसद धनबाद श्री पशुपतिनाथ सिंह, माननीय विधायक बाघमारा श्री दुल्लू महतो, माननीय विधायक धनबाद श्री राज सिन्हा, माननीय विधायक झरिया श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह, माननीय जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह, माननीय मंत्री के सचिव श्री आसिफ एकराम, माननीय 20 सूत्री उपाध्यक्ष श्री ब्रजेंद्र प्रसाद, उपायुक्त श्री वरुण रंजन, एसएसपी श्री संजीव कुमार, उप विकास आयुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह, डीएफओ श्री विकास पालीवाल, नगर आयुक्त श्री सत्येंद्र कुमार, जिला योजना पदाधिकारी श्री महेश भगत, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री कमलाकांत गुप्ता, अपर समाहर्ता श्री नंदकिशोर गुप्ता, निदेशक डीआरडीए श्री मुमताज अली अहमद, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रेम कुमार तिवारी, डीटीओ श्री राजेश कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय एक श्री अमर कुमार पांडेय, एडीएम सप्लाई श्री योगेंद्र प्रसाद,
माननीय विधायक टुंडी के प्रतिनिधि, माननीय विधायक सिंदरी के प्रतिनिधि सहित जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *