
धनबाद। मार्क्सवादी समन्वय समिति ,धनबाद जिला की विशेष बैठक केंद्रीय कार्यालय, पुराना बाजार टेम्पल रोड, धनबाद मे हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कॉo बिन्दा पासवान ने किया।बैठक मे मुख्य रूप से मासस केंद्रीय सचिव काॅ. बबलू महतो एंव मासस धनबाद लोकसभा प्रत्याशी कॉo जगदीश रवानी विशेष रूप से उपस्थित हुए। अपने संबोधन के क्रम मे लोकसभा प्रत्याशी कॉमरेड जगदीश रवानी ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की धनबाद संसदीय क्षेत्र मे पिछ्ले दो-तीन दशको से यहा के जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है।1991 के बाद से धनबाद जिले का मूलभूत समस्या एंव मजदूर-किसान के मुख्य अधिकार को धीरे-धीरे सरकार समाप्त कर रही है लेकिन लोकसभा मे एक भी सवाल वर्तमान सांसद ने नही उठाया ।इसलिए यह औधोगिक क्षेत्र मे तमाम संसाधन रहने के वाबजूद भी क्षेत्र का विकास आज कोशो दुर है ,धनबाद की जनता अगर मासस को अपना प्रतिनिधित्व करने का मौका देती है तो मासस कोयला नगरी के विकास का एक मॉडल बनायेगी,जिसका सिधा लाभ आम जनता के साथ-साथ मजदूर-किसान को होगी।मासस के केंद्रीय सचिव बबलू महतो एंव जिलाध्यक्ष बिन्दा पासवान ने संयुक्त रूप से कहा की मासस इस बार पूरे दम-खम के साथ चुनाव लडने की रणनीति पर विस्तृत रूप से कार्यकर्ताओ के बीच अपने सुझाव रखे और उन्होने कहा की” एक बूथ और बीस यूथ” के तहत बूथ संचालन कमिटि बनाने का अहवान किया।

धनबाद विधान सभा क्षेत्र को चुनाव मे संचालित करने हेतू मासस जिला सचिव कां.दिलीप कुमार महतो को कोऑर्डिनेटर एंव शहरी क्षेत्र मे पूर्ण जिम्मेवारी मासस महानगर कमिटि के अध्यक्ष कॉमरेड रूस्तम अंसारी एंव महानगर सचिव कॉमरेड विजय कुमार पासवान को दी गई। इनके साथ 16 साथीयो को समिति मे रखा गया।

झरीया विधानसभा के लिए अगली बैठक मे संचालन समिति बनाई जायेगी।

बैठक मे जिला उपाध्यक्ष काॅ.सुभाष चटर्जी, सुभाष प्रसाद सिंह, भगत राम महतो,संतोष रवानी,हीरालाल महतो,प्रेमलता देवी,ललिता देवी,राकेश कुमार सिंह, भोला ताम्रकार, पवन महतो,राणा चट्टराज, विश्वजीत राय, बुटन सिंह, अजय महतो,राम प्रकाश महतो,मंटु महतो,नरेश पासवान, मनीष यादव, चिन्टू रवानी,राजेश बिरुआ, सुरेश पासवान, औरंगजेब खान, अरविंद तिवारी,पूनम देवी,सुलोचना देवी,लालमती देवी आदि उपस्थित हुए।
There is no ads to display, Please add some

Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
