• Sun. Mar 8th, 2026

जिला परिवाहन द्वारा निजी विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक आयोजित

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 15, 2023

 

*अंतर्कथा प्रतिनिधि*

झाझा-निजी विद्यालयों में चलने वाले वाहन पूरी नियमों के साथ चलाया जाये इसको लेकर एकडारा चैक स्थित संत कोलबंस पब्लिक स्कूल में जिला परिवहन विभाग की ओर से शहर के सभी निजी विद्यालयों के संचालकों,प्राचार्य के साथ एक बैठक गुरूवार को आयोजित किया गया।जिसकी अध्यक्षता प्राईवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण झा ने किया।बैठक में जिला परिवहन विभाग से आये एमबीआई संजय कुमार उपस्थित हुये।बैठक में निजी विद्यालयों को अपने अपने विद्यालय से चलने वाले वाहन चार पहिया वाहन से लेकर बड़े बस के संचालन को सही रूप से करने के लिये एमबीआई के द्वारा कई तरह के दिशा निर्देश भी दिया गया।एमबीआई ने कहा कि वाहन में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा रखे ताकि कभी किसी भी प्रकार की कोई र्दुघटना हो तो तुरंत प्राथमिक उपचार किया जा सके।इसके अलावे वाहन में अन्य व्यवस्था भी रखे।
उन्होने आगे बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात नियमों का पालन करना होगा।वाहन एवं चालक से संबंधित सभी तरह की कागजात उपलब्ध रखना होगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *