
पंकज ठाकुर
बड़कागांव।आजसू पार्टी का अगामी 13 अप्रैल को हजारीबाग मे होने वाले लोकसभा स्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर आज आजसू पार्टी के बड़कागांव प्रखंड आवासीय कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसका संचालन प्रखंड प्रवक्ता तपेश्वर कुमार तापस ने किया।
मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रौशन लाल चौधरी उपस्थित हुए। मौके पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आने वाला समय एनडीए गठबंधन का है इसलिए आप सभी कार्यकर्ता तैयार रहे। 13 अप्रैल को सम्मेलन जो होने जा रहा है वह ऐतिहासिक होगा। बस आप सभी साथी तैयार रहें। आगे उन्होंने झारखंड के वर्तमान सरकार पर निशाना चाहते हुए कहा कि वर्तमान सरकार सिर्फ और सिर्फ बड़े-बड़े वादे और युवाओं को ठगने की काम कर रहा है। साथी उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में 14 के 14 सीट एनडीए के खाते में जाएगा।
मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव अनिकेत नायक, केंद्रीय सदस्य कामेश्वर महतो, राजा खान, संदीप कुशवाहा ,प्रखंड सचिव मनोज दांगी, वरिष्ठ नेता उमेश दागी ,तुलेश्वर राम ,शंकर मिश्रा ,गणपति महतो, सुधीर चौबे, दिनेश महतो, बलदेव महतो ,प्रमोद कुमार ,देवनारायण प्रसाद ,मोहम्मद आवेश ,मोहम्मद फिरोज खान ,गोपाल महतो ,श्याम निराला ,जावेद हुसैन, सत्येंद्र गुप्ता ,ललन सिंह, सुरेश दांगी, मोहम्मद रब्बानी, अहमद राजा ,अनिल राम ,गिरेंद्र प्रसाद ,संजय महतो, पप्पू प्रसाद, राजेश महतो, त्रिभुवन महतो,तुलेश्वर महतो,दीपक कुमार,मोहम्मद रफीक ,गोपाल महतो, भुनेश्वर महतो ,रातों गंझू , सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
