• Sat. Feb 14th, 2026

हज़ारीबाग: यक्ष्मा (टीबी) मुक्त भारत की प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ज़िला स्तरीय टीबी फ़ोरम की बैठक

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 28, 2022

 

हज़ारीबाग: समाहरणालय सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त नैन्सी सहाय ने कहा टीबी उन्मूलन की दिशा में समाज के सभी वर्गों को सकारात्मक पहल करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा सही उपचार एवं निरंतर दवाओं के सेवन से टीबी रोग से निरोग संभव है। इस रोग से संबंधित जानकारी, रोग के कारकों, बचाव के उपायों, लक्षणों के आधार पर संक्रमित रोगियों की इलाज़ की समुचित सुविधा के बारे में निचले स्तर तक लोगो को जागरूक करने की आवश्कता है।

समाज सेवा के इस नेक काम में टीबी फोरम से प्रबुद्ध लोगों, स्वयंसेवको, पंचायती राज प्रतिनिधियों, एनजीओ, कॉरपोरेट घरानों सहित एनएसएस, मेडिकल कॉलेज के छात्र -छात्राओं जुड़ने एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों की मदद के लिए पहल करने की अपील की। टीबी मरीजों के इलाज के क्रम में आने वाली समस्याओं के संदर्भ में चर्चा के दौरान उन्होंने कहा टीबी मरीजों के साथ उनके परिवार, मित्र, सगे संबंधियों के साथ साथ इलाज के दौरान भावनात्मक जुड़ाव व मित्रवत व्यवहार रखा जाय। मरीजों के संपर्क में रहने वाले लोगों को पर्याप्त एतिहात रखने की भी आवश्यकता है। मरीजों को समय पर दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो, हर महीने मिलने वाली सहायता राशि राशि लाभुक के खाते में ससमय अंतरण करने के लिए ज़िला यक्ष्मा अधिकारी को निर्देश दिया।

नए संदिग्ध टीबी मरीजों के बलगम का सैंपल कलेक्शन एवं समय समय इलाजरत मरीजों का बलगम की जॉच हेतु सारी सुविधाओं से सुसज्जित चलंत वाहन ज़िला स्तर से डीएमएफटी फंड से उपलब्ध कराने का भरोसा उपायुक्त ने दिया। साथ ही उन्होंने कहा लोगों को इस रोग के बारे में जागरूक करने के लिए निचले स्तर पर जानकारी देने की आवश्कता है। स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग की निचले स्तर की संस्थाओं को समाज में जागरूकता के लिए अधिक प्रयास करने के लिए रणनीति तैयार कर अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने को कहा। साथ ही टीबी रोग से ठीक हो चुके लोगों को प्रखंड स्तर पर ब्रान्ड एम्बेसडर बनाने एवं उनके अनुभवों को जनमानस के बीच साझा करने को कहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *