• Sun. Feb 15th, 2026

लोयाबाद हनुमान मंदिर में ग्रामीण एकता मंच की बैठक

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 16, 2024

 

 

लोयाबाद-ग्रामीण एकता मंच 12 नंबर के ग्रामीणो द्वारा बांसजोड़ा 6 नंबर हनुमान मंदिर के परिसर मे बैठक हुई। इस बैठक मे सभी ग्रामीणों ने निर्णय लिया गया कि 8 जून को सिजुआ एरिया 5 के जीएम अनुप राय ने भूँ-धंसान का जायजा लिया लेकिन उनके आश्वासन पर आज तक कोई पहल नही किया गया ।जिसको लेकर ग्रामीण एकता मंच 12 नंबर के सदस्यो ने 24 जून को बीसीसीएल प्रबंधक सिजुआ एरिया ,5 के मुख्य द्वार पर एक दिवासीय धारणा दिया जाएगा। और ग्रामीण पत्र के माध्यम से बताया कि तीन वर्ष एक छोटी सी चिंगारी से घनी आबादी के बीच फैल गयी। बीसीसीएल के अधिकारी प्रति दिन इधर से गुजरते रहे लेकिन इस आग को रोकने की दिशा मे कोई पहल नही किया। और ग्रामीणाे ने कहा कि आग फैलने से पूर्व पांच वर्ष पहले यहां पर बीसीसीएल प्रबंधक ने पानी बंद कर दी गई। एक तरफ पानी बंद तो दूसरी तरफ भयावह आग व जहरीले गैस से त्रहिमाम मे जी रहे है। यहां पर लगभग 150 घरो मे दरार पड़ गया। लोग यहां बीमार पड़ रहे है। इसको लेकर यहां के ग्रामीण दहशत के साये मे जीने के मजबूर है। इस बैठक मे बीसीसीएल जीएम एवं अधिकारी से विस्थापित एवं सुरक्षा की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *