

डुमरी:डुमरी थाना क्षेत्र के जामतारा पंचायत अंतर्गत
पीड़ीटांड़ निवासी टुकामन महतो (55) गुरूवार की रात्रि रेफरल अस्पताल में इलाज के क्रम में मौत हो गई। घटना के बाद जिप सदस्य सुनीता कुमारी ,जामतारा


मुखिया खेमलाल महतो ,भाजपा नेता सुरेन्द्र कुमार, पंसस अखिलेश राणा,सावित्री देवी उपमुखिया आरती देवी व परिजन रात्रि 10 बजे से अस्पताल के मुख्य द्वार पर धरना में बैठ गए जो खबर प्रेषण तक जारी था।

धरना दे रहे प्रतिनिधियों एवं परिजन चिकित्सक डा.जितेन्द्र सिंह पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा डाक्टर पर हो हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे।घटना की खबर पाकर बीडीओ डुमरीसोमनाथ बंकिरा सीओ धनंजय गुप्ता डुमरी थाना के प्रभारी राजू मुंडा अस्पताल पहुंच धरना दे रहे लोगों व परिजनों से घटना की जानकारी ली साथ ही वार्ता कर शव का पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह भेजने का आग्रह किया।परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक मरीज को इलेक्ट्रिक आक्सीजनलगाकर रखा था,बिजली गुल होने के 20 मिनट तक बिन बिजली आक्सीजन लगा रहा जिससे आक्सीजन की अभाव में मरीज की दम घुटने से मौत हो गई।
परिजनों का कहना था कि बिजली गुल होने की जानकारी जब रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.राजेश महतो को दी गई तो उनका कहना था कि विभाग से डीजल नहीं
मिलता है,जेनरेटर कैसे चलायें।
वहीं जनप्रतिनिधियों का कहना था कि यह कोई पहला घटना नहीं है,आये दिन ऐसी घटनाएं रेफरल अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही के कारण होती रहती है लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाएगी।
बीडीओ ने घटना की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की बात कहते हुए पीड़ित परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है साथ ही परिवारिक लाभ के तहत 20 हजार नगद व पेंशन देने की बात कही वहीं अंचलाधिकारी ने
परिजनों से अस्पताल में अव्यवस्था व त्रुटि से संबंध में
आवेदन देने को कहा साथ ही शव को पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह भेजने की अपील की । वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.राजेश महतो ने कहा की अस्पताल में सभी व्यवस्था दुरुस्त है,आरोप जो लगा रहे हैं वह निराधार है,हमारे जनरेटर से वैक्सीन फ्रीज चलाने को लेकर तेल रहता है,घटना जांच का विषय है जबकि डा.जितेंद्र सिंह ने बताया कि डॉ.राहुल का ड्यूटी था, किसी काम से वह बाहर गए थे उनका ड्यूटी मैं कर रहा था,मरीज गैसपिन में था,किसी कारणवश बिजली चली गई, जनरेटर चलाने में लेट हुआ इस दरमियान कंसल्टेशन ऑक्सीजन दिया जा रहा था,इलाज के दौरान मौत हुई है।इधर उपायुक्त के निर्देश पर जिला कुष्ठ नियंत्रण पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम आई आई जो मृतक के परिजन के आरोप को सुना और घटना की जांच करने का भरोसा दिया जिसके बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह ले गये।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
