
डुमरी:एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा डुमरी
की एक बैठक पंचायत सचिवाल सभागार जामतारा में मंगलवार की देर शाम हुई।अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार आजाद व संचालन नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष हरी तुरी प्रखंड सचिव बालेश्वर महतो ने संयुक्त रुप से किया।सहायक अध्यापकों (पारा शिक्षकों) की बैठक डुमरी विधानसभा स्तरीय हुई जिसमें डुमरी,
नावाडीह,चंद्रपुरा के सहायक अध्यापकों ने भाग लिया
वहीं बैठक में बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह जिलाध्यक्ष नारायण महतो विशिष्ट अतिथि धनबाद जिला अध्यक्ष तुलसी महतो बोकारो जिला उपाध्यक्ष नारायण महतो उपस्थित हुए।वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय विधायक सह सूबे के शिक्षामंत्री के बयान से सहायक अध्यापक आहत है क्योंकि शिक्षा मंत्री ने सहायक अध्यापक को वेतनमान नहीं देने की बात कर रहे हैं।जिसको लेकर सहायक अध्यापकों में काफी क्षोभ हैै,कहा कि यही शिक्षा मंत्री जब विपक्ष में रहते थे तो पारा शिक्षकों से कहते थे कि आपकी मांग जायज है,सरकार को देनी
पड़ेगी और पारा शिक्षकों को वेतनमान नहीं दिया जायेगा तो आत्मदाह करेंगे आदि की घोषणा किए थे।लेकिन आज सहायक अध्यापकों को वेतनमान देने की बारी आई तो नहीं देने की बात करते हैं और विगत विधानसभा चुनाव में झामुमो के चुनावी एजेंडे में था कि हमारी सरकार बनते ही पारा शिक्षकों को पहली कैबिनेट की बैठक में वेतनमान दिया जाएगा और सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनावी सभा में बोला करते थे कि हमारी सरकार बनते ही वेतनमान दिया जायेगा। लेकिन समस्या जस के तस अभी भी बनी हुई है वहीं
डुमरी विधानसभा के सहायक अध्यापकों ने नावाडीह में विधान सभा स्तरीय सम्मेलन करने की घोषणा की और 15 नवंबर से पहले वेतनमान की घोषणा नहीं होने पर झारखंड स्थापना दिवस के दिन विरोध करने मोरहाबादी में आंदोलन जारी रखने की बात कही।इस
दौरान सुरेश रवानी,टेकलाल महतो,केदार महतो,भोला
क्रांति,नीलकंठ महतो,सीमांत घोषाल,झरीलाल महतो, सुरेश रजक,रेहान अंसारी,शब्बीर उद्दीन,मोहम्मद मुशर्रफ,कुंजलाल महतो,बसंत कुमार,थानेश्वर महतो, निरंजन महतो,राजकिशोर महतो,बैजनाथ महतो,महेंद्र
महतो,संजय पटेल,दुलारचंद पंडित,राजेश साहू,रंजीत माथुर,उमाशंकर महतो,दिनेश्वर रविदास आदि दर्जनों सहायक अध्यापक उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
