• Mon. Feb 16th, 2026

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक की गई l

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 11, 2022

 

केरेडारी

केरेडारी प्रखंड कार्यालय में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक की गई । बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी किस्टो कुमार बेसरा एवं संचालन प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रवि राजा के द्वारा की गई l वही बैठक में सामिल सभी पंचायत के ज़न वितरण प्रणाली विक्रेता एवं पंचायत प्रतिनिधि गण उपस्थित हुए। बैठक में मुख्य रूप से झारखण्ड सरकार के 3 वर्ष पुरे होने पर सरकार द्वारा चलाई जा रही कार्यक्रम आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु चर्चा की गई l प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा सभी पंचायत के सभी डीलर इस योजना में प्रचार प्रसार तथा जरूरतमंद लाभुकों को आवेदन हेतु प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया l और उन्होंने कहा की शिविर में राशन कार्ड में जिनका राशन कार्ड में आधार अंकित नहीं है। उनका डीलर के मशीन द्वारा किया जाना है। सभी डीलर अपने-अपने मशीन से अपने-अपने कार्ड धारियों को सूचित कर यह कार्य पूरा करे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *