• Fri. Mar 13th, 2026

गणेशोत्सव पर बाजार में बढ़ी मोदक की डिमांड*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 2, 2022

 

धनबाद
गणपति उत्सव को लेकर शहर के मशहूर मिष्ठान्न भंडारों में मोदक की बिक्री बढ़ गई है. शहर में हर दिन 90 किलो से 1 क्विंटल मोदक की बिक्री हो रही है. भगवान गणपति को भोग लगाने के लिए बेसन, खोवा, काजू और मैदा के बने मोदक बाजार में नजर आ रहे हैं. बेसन और खोवा के बने मोदक की डिमांड अधिक है. दस दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में तृतीया और चतुर्थी तिथि को मांग अधिक रहती है. पिछले साल के मुकाबले इस साल ढाई गुना डिमांड बढ़ी है.

शुद्धता का रखा जाता है पूरा ख्याल

मधुलिका स्वीट्स
बरटांड़ मधुलिका स्वीट्स के मालिक अशोक चौरसिया ने बताया कि पिछले कुछ साल में गणपति उत्सव मनाने का प्रचलन धनबाद में बढ़ा है. साथ ही मोदक की मांग भी बढ़ी है. शुद्ध घी में मोदक बनवाते हैं. साफ सफाई और शुद्धता का पूरा ख्याल रखा जाता है. इसलिये औरों की तुलना में हमारा सेल भी अच्छा है. खोवा का 540 रुपया तथा बेसन का 500 रुपया किलो मोदक यहां मिलता है. तृतीया और चतुर्थी को बिक्री अधिक होती है. अभी तक 30 किलो से अधिक मोदक की बिक्री हो चुकी है. पिछले साल से ढाई गुना बिक्री बढ़ी है.

 

डिवाइडर के कारण सेल पर पड़ रहा असर

अंकित चौरसिया
कावेरी स्वीट्स के अंकित चौरसिया ने बताया कि उनके यहां खोवा का मोदक 500 रुपये किलो तथा मैदा का 600 रुपये किलो है. एक नम्बर घी में मोदक बनाते हैं. शुद्धता का 100 प्रतिशत ख्याल रखा जाता है. अभी तक 20 किलो बिक्री हुई है. पिछले साल से बिक्री अच्छी है, लेकिन जितनी उम्मीद की थी, उतना सेल अभी तक नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि जब से बरटांड़ में सड़क के बीच डिवाइडर दिया गया है, सेल घट गया. पहले बस से उतरने के बाद लोग सीधे यहां आते थे. डिवाडर के कारण अब बहुत कम लोग आते हैं.

धनबाद में तीन दिन तक अच्छा रहता है सेल

संजय गुप्ता
बसन्त स्वीट्स के संजय गुप्ता ने बताया कि गणपति उत्सव 10 दिनों तक महाराष्ट्र में मनाया जाता है, यहां तो तीन दिन तक ही लोग पूजा पाठ करते हैं. इसीलिये बहुत अच्छा सेल नहीं होता है. हमलोगों के लिये दुर्गा पूजा, दिवाली सेल के लिये सबसे बेस्ट सीजन होता है. कहा कि उनके पास 440 रुपये किलो का मोदक है. अभी तक 8 किलो तक बिक्री हुई है.

मोदक का सेल तीन गुना बढ़ा

बिट्टू गुप्ता
दादी स्वीट्स के बिट्टू गुप्ता ने बताया कि उनके पास काजू का मोदक 1100 रुपया किलो है. , खोवा का मोदक 500 रुपये किलो है. शुद्धता की पूरी गारंटी है. पिछले साल से तीन गुना अधिक सेल है. अभी तक 10 किलो मोदक सेल हो चुका है. पिछले साल मात्र 1-2 किलो ही मोदक की बिक्री हुई थी.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *