
सोमवार को उमंग फाउन्डेशन द्वारा +2 उच्च विद्यालय गावां में सड़क सुरक्षा को लेकर बच्चों को जागरूक किया गया। जिसमें हेलमेट पहनना , जूता पहनना, शराब पीकर गाड़ी ना चलाना, मोबाइल से बात करते हुए गाड़ी ना चलाना आदि नियमों के पालन को लेकर जागरूक किया गया । इस जागरूकता अभियान में शामिल सचिव पिंटू शर्मा ने कहा कि आज कल के समय प्रखंड के अलग अलग जगहों पर आए दिन दुर्घटना हो रही है जो बहुत दुखद है और इसी लिए हमारी संस्था आज इस विद्यालय में बात करने आए हैं लोगों को खास करके युवा को यह बात समझना चाहिए कि सड़क सुरक्षा के नियमों को पालन करें, जिससे आगे चलकर दुर्घटना ना हो। वहीं अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि सभी बच्चों से अपील किया कि वह सभी नियमों को पालन करें और दूसरों को भी पालन करने के लिए जागरूक करें। वही प्रधानाध्यापक सुजीत सर ने कहा कि यह संस्था अच्छा काम कर रही है कि लोगों को बाल विवाह और सड़क सुरक्षा को लेकर सभी को जागरूक कर रही है और साथ में खुशी हो रही है कि जो बच्चें इस विद्यालय से पढ़ कर निकले हैं वे आज लोगों को जागरूक करने में लगे हैं।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
