• Mon. Sep 22nd, 2025

दुमका में सैकड़ो झामुमो कार्यकर्त्ता भाजपा में शामिल,बाबूलाल मरांडी कि उपस्थिति में ली सदस्यता

ByAdmin Office

Nov 1, 2024

 

 

दुमका : चुनाव के दौरान कई लोग पार्टी अपनी सुविधा के हिसाब से बदल रहे हैं.

 

इस चुनावी मौसम में भाजपा के नेता झामुमो में, तो कई झामुमो कार्यकर्ता-नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। दिवाली के दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के सामने सैकड़ो युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली। इससे पहले बाबूलाल मरांडी ने दुमका जिला के जामा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में जामा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू भी मौजूद थे।

 

साथ ही स्थानीय जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक के उपरांत झारखंड मुक्ति मोर्चा हजारों युवाओं ने श्री बाबूलाल जी के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल हुई भाजपा नेत्री ऐसा नहीं है कि भाजपा में ही झामुमो के कार्यकर्ता और नेता शामिल हो रहे हैं, बल्कि भाजपा में ज्यादा स्थिति बुरी है।

 

भाजपा के कई पूर्व विधायक अब तक झामुमो में शामिल हो चुके हैं। पिछले दिनों हजारीबाग नगर निगम की पूर्व महापौर और चर्चित भाजपा नेत्री अंजलि कुमारी ने मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *