• Wed. Apr 15th, 2026

पिपराडीह में श्री श्री 1008 शिव परिवार सह हनुमंत लला प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन 12मई से

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Mar 17, 2025
crescent ad

 

बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड के नयाटांड पंचयत के पिपराडीह में, एक दिव्य और आध्यात्मिक श्री श्री 1008 शिव परिवार सह हनुमंत लला प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन 12 मई, से 24 मई, तक किया जाएगा।
ध्वजारोहण (भूमि पूजन) 12 मई, को शुभ मुहूर्त में भूमि पूजन के साथ इस महायज्ञ का शुभारंभ होगा।कलश यात्रा 20 मई, 2025 को सुबह पवित्र कलश यात्रा निकाली जाएगी। नगर भ्रमण और संध्या प्रवचन 22 मई, 2025 को भगवान की शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकलेगी, और शाम को आध्यात्मिक प्रवचन का आयोजन किया जाएगा।प्राण प्रतिष्ठा और संध्या प्रवचन 23 मई को भगवान की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, शाम को भक्तिमय प्रवचन होगा। पूर्णाहुति और रात्रि जागरण। 24 मई, को महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी, और रात में भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा।यह महायज्ञ ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, और आयोजन समिति में मुख्य रूप से अध्यक्ष जागेश्वर प्रजापति, उपाध्यक्ष केशव प्रजापति, सचिव दिनेश प्रजापति,उप सचिव झमन प्रजापति,कोषाध्यक्ष चंदन प्रजापति,उप कोषाध्यक्ष विकास प्रजापति,वही महिला अध्यक्ष के रूप में दर्शनी देवी,सचिव सुनीता देवी सहित ग्रामीणों का सहयोग,इस पावन अवसर पर, पिपराडीह के सभी ग्रामीणों ने तन-मन-धन से सहयोग करने का संकल्प लिया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *