• Wed. Dec 31st, 2025

अयोध्या में बोले पीएम नरेंद्र मोदी- राम कर्तव्य भावना से मुख नहीं मोड़ते

ByAdmin Office

Oct 23, 2022

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के दौरे पर पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी दीपावली की पूर्व संध्या पर आज (रविवार) अयोध्या पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री अयोध्या पहुंचकर भव्य दीपोत्व की शुरुआत करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी रामलला विराजमान के सामने दीप भी जलाएंगे। 3डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शन मैपिंग शो भी देखेंगे।

*श्रीराम जैसी संकल्प शक्ति देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगी*

पीएम मोदी ने कहा कि भगवान राम ने अपने वचन, विचारों, शासन और प्रशासन में जिन मूल्यों को गढ़ा वो सबका साथ-सबका विकास की प्रेरणा हैं। इस बार दिवाली एक ऐसे समय में आई है। जब हमने कुछ समय पहले ही आजादी के 75 साल पूरे किए हैं। हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। आजादी के इस अमृतकाल में श्रीराम जैसी संकल्प शक्ति देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि श्री रामलला के दर्शन और उसके बाद राजा राम का अभिषेक यह सौभाग्य राम जी की कृपा से ही मिलता है। जब श्रीराम का अभिषेक होता है, तो हमारे भीतर भगवान राम के आदर्श व मूल्य और दृढ़ हो जाते हैं। भगवान राम के अभिषेक के साथ ही उनका दिखाया गया पथ और प्रदीप्त हो उठता है।

*पीएम मोदी ने किया श्रीराम का राज्याभिषेक*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में भगवान श्रीराम का राज्यभिषेक किया।

*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा*

दीपोत्सव के कार्यक्रम के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज से 6 साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग दर्शन और उनकी प्रेरणा से अयोध्या का दीपोत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ। यह राज्य का एक उत्सव देश का पर्व बनता गया। आज से अपनी सफलता की नई ऊंचाई को छू रहा है।

*राम की पैड़ी पर दीप जलाना शुरू*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। दीपोत्सव के लिए राम की पैड़ी पर दीपक जलाना शुरू हो गया है।

*राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र पहुंचे प्रधानमंत्री*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से राम मंदिर निर्माण की प्रगति के संबंध में जानकारी ली।

*पीएम मोदी ने किए रामलला विराजमान के दर्शन*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे।

अयोध्या पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम आदित्यनाथ ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचे। यहां वह दीपोत्सव समारोह में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *